Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

27 मई पर शनि जयंती और बड़ा मंगल का शुभ संयोग, इन 7 उपायों से चमकेगी किस्मत

Shani Jayanti And Bada Mangal: साल 2025 में जेष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल और शनि जयंती एक ही दिन पड़ रहे हैं। यह शुभ संयोग 27 मई 2025 को है। यह दिन भगवान हनुमान और शनिदेव की पूजा के लिए बेस्ट रहेगा। इस कारण 27 मई के दिन किए गए उपाय भी बेहद प्रभावी साबित होंगे। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से उपायों को करें?

Author
Edited By : Mohit Tiwari Updated: May 26, 2025 23:26
shani jayanti 2025

Shani Jayanti And Bada Mangal: हिंदू पंचांग के अनुसार ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहा जाता है, जो भगवान हनुमान की विशेष पूजा का दिन होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से कर्ज, भय, रोग और जीवन की हर तरह की बाधाओं से मुक्ति मिलती है। वहीं, शनि जयंती को न्याय के देवता शनिदेव का जन्मदिन मनाया जाता है। खास बात यह है कि शनिदेव स्वयं हनुमान जी के अनन्य भक्त हैं। ऐसी मान्यता है कि हनुमान जी की कृपा से शनि के दोष शांत हो जाते हैं।

वर्ष 2025 में शनि जयंती और जेष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल 27 मई, मंगलवार को पड़ रहा है। पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि की शुरुआत 26 मई को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट से हो रही है और इसका समापन 27 मई को रात 8 बजकर 31 मिनट पर होगा। ऐसे में शनि जयंती का पर्व 27 मई को ही मनाया जाएगा। इस दिन कुछ उपायों को करने से आपकी सभी समस्याओं का अंत हो जाएगा। आइए जानते हैं कि इस दिन किन उपायों को किया जा सकता है?

---विज्ञापन---

शनि जयंती और बड़ा मंगल पर करें ये उपाय

  • इस दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। पहले हनुमान जी की पूजा करें। उन्हें सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करें। इसके बाद हनुमान चालीसा या बजरंग बाण का पाठ करें।
  • इसके बाद शनिदेव की पूजा करें। उन्हें काले तिल, सरसों का तेल, नीले फूल और काले वस्त्र चढ़ाएं। शनि स्तोत्र या दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करें।
  • 27 मई को पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें और सात बार परिक्रमा करें। मान्यता है कि इससे शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
  • इस दिन जरूरतमंदों को काले तिल, काली उड़द, काले वस्त्र, लोहे के बर्तन, स्टील के बर्तन, छाता, जूते या कंबल दान करें। इससे मनोकामना पूर्ति होती है।
  • सुबह और शाम दोनों समय ‘ऊँ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। अगर आप कर्ज से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करते हुए पूजा करें।
  • इस दिन कुत्तों, गायों, कौवों, दिव्यांगों और जरूरतमंदों को भोजन करवाना विशेष फलदायी माना गया है। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और जीवन से दरिद्रता दूर होती है।
  • हनुमान जी को लाल रंग के लड्डू या बूंदी का भोग लगाएं। भोग लगाने के बाद प्रसाद को जरूरतमंदों में बांटें। यह उपाय हनुमान जी की कृपा प्राप्त करने और शनि के दुष्प्रभावों को कम करने में सहायक है। भोग लगाते समय ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का जाप करें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- बंपर लाभ के लिए तैयार हो जाएं ये 4 राशियां, 8 जून को सूर्य का नक्षत्र गोचर कर देगा मालामाल

---विज्ञापन---
First published on: May 26, 2025 11:25 PM

संबंधित खबरें