हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, शनिदेव की कृपा से होगा फायदा

देशभर में 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी, जिस दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ दान देना शुभ होता है। चलिए जानते हैं शनि जयंती पर मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

विज्ञापन
दान करने से बनेंगे बिगड़े काम

शनिदेव को कर्मफल और न्याय का देवता माना जाता है, जो व्यक्ति को उसके प्रत्येक कर्म का फल प्रदान करते हैं। इसी वजह से शनि का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर उत्पन्न हो जाता है। हालांकि शनिदेव हर बार अशुभ फल ही प्रदान नहीं करते हैं। जिन लोगों के ऊपर शनि मेहरबान होते हैं, उन्हें जीवन का हर एक सुख मिलता है।

पौराणिक कथा के अनुसार, प्राचीन काल में ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को शनिदेव का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर शनि जयंती व शनि जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी। शनि जयंती पर शनिदेव की पूजा करने के साथ-साथ दान देना शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं राशि अनुसार शनि जयंती पर किन-किन चीजों का दान देना शुभ रहेगा।

मेष राशि

शनिदेव को खुश करने के लिए मेष राशि के जातक शनि जयंती पर काले तिल या सरसों के तेल का दान करें।

विज्ञापन

वृषभ राशि

शनि जयंती पर जल से भरे मटके या मौसमी फलों का दान करना वृषभ राशिवालों के लिए शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग हर समय रहते हैं Confuse, मेहनत करने के बाद भी नहीं मिलती सफलता

विज्ञापन

मिथुन राशि

कर्मफल दाता को खुश करने के लिए काली उड़द या कपड़ों का दान शनि जयंती पर मिथुन राशि के जातक कर सकते हैं।

कर्क राशि

शनि जयंती पर सरसों के तेल या काले तिल का दान करना कर्क राशिवालों के लिए उत्तम रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

यदि आप शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो इस शुभ दिन गरीबों को मौसमी फलों का दान करें। इससे आपको पापों से मुक्ति मिलेगी और पुण्य प्राप्त होगा।

कन्या राशि

यदि आपका कोई काम लंबे समय से पूरा नहीं हो रहा है तो उसे ध्यान में रखकर शनि जयंती पर काले रंग के कपड़ों का दान करें। इससे आपको उस काम में सफलता जरूर मिलेगी।

विज्ञापन

तुला राशि

शनि जयंती पर मौसमी फलों का दान करना तुला राशिवालों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और अटके काम पूरे होते चले जाएंगे।

वृश्चिक राशि

शनि जयंती पर वृश्चिक राशि के लोगों के लिए काली उड़द का दान करना शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त होगी।

विज्ञापन

धनु राशि

शनिदेव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए शनि जयंती पर धनु राशि के जातक सरसों के तेल का दान करें। इससे आपको पुण्य जरूर मिलेगा।

मकर राशि

कर्मफल दाता शनि को प्रसन्न करने के लिए इस शुभ दिन मौसमी फलों का दान करें। साथ ही शाम बाद अपने घर में घी का एक दीपक जलाएं।

विज्ञापन

कुंभ राशि

शनि जयंती पर कुंभ राशि के लोगों के लिए चप्पल का दान करना शुभ रहेगा। इससे आपको शनि दोष से छुटकारा मिलेगा और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

मीन राशि

शनि जयंती पर चावल का दान करना मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको शनि के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिलेगी और घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शुक्र गोचर का 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव? जानें राशिफल, उपाय, सावधानी और शुभ अंक-रंग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola