प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है। जहां कुछ लोगों के विचार अपने करियर व रिश्ते को लेकर क्लीयर होते हैं तो कुछ छोटी-मोटी परेशानियों में ही उलझे रहते हैं। कभी न कभी आपका सामना ऐसे लोगों से तो जरूर हुआ होगा, जो हर बात पर कन्फ्यूज रहते हैं। अपने किसी भी फैसले को लेकर वो संतुष्ट नहीं होते हैं। हालांकि इनकी इस आदत का असर कहीं न कहीं इनके करियर पर भी पड़ता है। कई बार ये लोग दूसरों से पीछे हो जाते हैं और सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं।
अंक शास्त्र की मानें तो कुछ आदतें व्यक्ति के अंदर जन्म से ही होती हैं, जिनके बारे में उसकी जन्म तिथि यानी मूलांक की मदद से पता चल सकता है। बता दें कि अंक शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा माना जाता है, जिसमें प्रत्येक अंक की खासियत और उसके अवगुणों के बारे में बताया गया है। व्यक्ति की जन्म तिथि से उसके स्वभाव, करियर, सेहत और लव लाइफ आदि से जुड़े कई जरूरी सवालों के जवाब मिलते हैं। चलिए अब जानते हैं किन तारीखों पर जन्मे लोग हर समय कन्फ्यूज रहते हैं।
इन लोगों का नहीं होता कोई लक्ष्य
अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 7 है। मूलांक 7 के लोगों का संबंध केतु ग्रह से है, जो मोक्ष, आध्यात्म, तांत्रिक विद्याओं और वैराग्य आदि के दाता हैं। इसलिए मूलांक 7 के लोगों के ऊपर केतु ग्रह की विशेष कृपा रहती है। ये लोग हर समय कन्फ्यूज रहते हैं। इन्हें जीवन में क्या करना है, इसको लेकर इनके विचार सपष्ट नहीं होते हैं। इन लोगों का कोई लक्ष्य भी नहीं होता है।
मूलांक 7 के लोग लोगों की बातों में बहुत जल्दी आ जाते हैं। ये बिना सोचे-समझे लोगों की बातों में आकर अपना ही नुकसान करवा लेते हैं। हालांकि ये लोग बहुत ज्यादा मेहनती होते हैं। लेकिन इन लोगों को अपने काम का फल सही समय पर नहीं मिलता है। इसके अलावा इन्हें जीवन में सफलता मिलने की संभावना भी बहुत कम होती है।
मूलांक 7 के लोग किस क्षेत्र में बनाएं करियर?
मूलांक 7 के लोगों को विज्ञान, ज्योतिष, लेखन, तकनीक या राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना ज्यादा होती है। इसके अलावा ये लोग डिटेक्टिव भी बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।