Sawan Somwar 2025: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन चल रहा है। बीती 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो चुकी है, जो कि रक्षा बंधन यानी 09 अगस्त 2025 तक चलेगा। आज 14 जुलाई 2025 को सावन का पहला सोमवार है। आज के दिन देवों के देव महादेव का पूजन करना बेहद शुभ माना जाता है। कई लोग तो आज के दिन व्रत भी रखते हैं और भगवान शिव को फल, फूल, जल, गंगाजल, वस्त्र और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव बहुत ही दयालु हैं, जो भी भक्त उनकी सच्चे मन से पूजा करता है, उनकी इच्छा को वो जरूर पूरा करते हैं।
सावन माह के पहले सोमवार की रात भी कुछ उपाय करने शुभ होते हैं। इससे भक्तों को भगवान शिव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में आ रही परेशानियां भी कम होने लगती हैं।
गृह क्लेश से मुक्ति पाने का उपाय
जिन लोगों के जीवन में बार-बार परेशानियां आ रही हैं या घर में आए-दिन क्लेश होते हैं, वो आज रात शिव मंदिर जाएं। वहां जाकर भगवान शिव की पूजा करें और शिवलिंग के पास घी का एक दीपक जलाएं। दीपक जलाकर शिव चालीसा का पाठ करें। अंत में अपनी गलतियों के लिए माफी मांगें और अपनी इच्छा को मन ही मन तीन बार बोलें। इस उपाय से आपकी परेशानियां जल्द खत्म हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार चंद्र करेंगे शतभिषा नक्षत्र में गोचर, इन 3 राशियों को होगा महालाभ
बीमारियों से मुक्ति पाने का उपाय
जो लोग किसी गंभीर बीमारी का सामना कर रहे हैं या बार-बार बीमार हो जाते हैं, वो आज रात सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना करें। साथ ही सच्चे मन से महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इस मंत्र के जाप से आपको शारीरिक और मानसिक कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।
सफलता पाने के लिए करें ये उपाय
यदि आप अपने करियर को लेकर संतुष्ट नहीं हो तो आज रात गणेश जी, भगवान शिव, देवी पार्वती की पूजा करें। साथ ही शिव चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। इसके बाद शिवलिंग के पास घी का एक दीपक जलाएं और अपनी मनोकामना को बोलें। इस उपाय से कुंडली में मौजूद कमजोर ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और सफलता के नए द्वार धीरे-धीरे खुलने लगेंगे।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: आज इन 5 राशियों के संबंधों में होगा सुधार, मौसम का लेंगे आनंद
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
4 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
21 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
22 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines