Sawan 2025: भगवान शिव को समर्पित सावन माह का हर एक दिन उपासना के लिए बेहद खास होता है। इस दौरान किए गए कार्यों से व्यक्ति को न सिर्फ भौतिक सुख की प्राप्ति होती है, बल्कि मानसिक शांति भी मिलती है। साल 2025 में 11 जुलाई से लेकर 9 अगस्त तक सावन का पवित्र महीना चलेगा, जिस दौरान 4 सोमवार आएंगे। मान्यता है कि सावन के पावन माह में शिव जी की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों को घर लाना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। साथ ही रुके हुए काम पूरे होने लगते हैं और परिवारवालों के बीच प्रेम व अपनापन बढ़ता है। चलिए जानते हैं उन 10 चीजों के बारे में, जिन्हें सावन माह के दौरान घर में लाना शुभ होता है।
बेलपत्र
सावन के दौरान बेलपत्र जरूर खरीदें। साथ ही भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें। इससे जीवन में खुशियों का वास होगा।
त्रिशूल
महादेव को खुश करने के लिए सावन में त्रिशूल खरीद सकते हैं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी।
शमी का पौधा
सावन माह में घर की बालकनी या आंगन में शमी का पौधा लगाना शुभ होता है। इससे घरवालों को शिव जी के साथ-साथ शनिदेव की भी कृपा प्राप्त होगी।
गंगाजल
सावन के महीने में गंगाजल खरीदकर जरूर लाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होगी और घर में खुशियां बढ़ेंगी।
भस्म
सावन के दौरान महाकाल की भस्म या हवन की भस्म घर जरूर लगाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और परिवारवालों के बीच प्रेम बढ़ेगा।
नाग-नागिन का जोड़ा
घर में नाग-नागिन का जोड़ा रखना शुभ होता है। इससे घरवालों की सेहत अच्छी रहती है और बुरी शक्तियां दूर होती हैं।
नंदी की प्रतिमा
सावन के दौरान नंदी की प्रतिमा खरीदकर घर जरूर लाएं और नियमित रूप से उनकी पूजा करें। नंदी को भगवान शिव का वाहन माना जाता है, जिनका घर में आना शुभता का प्रतीक है।
शिवलिंग
यदि आपके घर में शिवलिंग नहीं है, तो सावन के पावन माह में मंदिर में शिवलिंग की स्थापना जरूर करें। शिवलिंग को शुभता, सुख, समृद्धि और सुरक्षा का प्रतीक माना जाता है।
मोर पंख
घर में मोर पंख रखने से भगवान कृष्ण और राधा रानी के साथ-साथ महादेव की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। खासकर सावन के दौरान घर में मोर पंख लाना ज्यादा शुभ होता है।
रुद्राक्ष
मान्यता है कि प्राचीन काल में जहां पर भगवान शिव के आंसू गिरे थे, वहां से रुद्राक्ष उत्पन्न हुए थे। इसलिए घर में रुद्राक्ष का होना शुभ होता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: शनिवार को गुरु करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, जानें 12 राशियों की लव लाइफ पर कैसा पड़ेगा प्रभाव?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
Video: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
15 hrs agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
17 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
19 hrs agoPitru Paksha 2026: कबूतर या चिड़िया नहीं, कौवे को ही क्यों खिलाया जाता है श्राद्ध का भोजन? जानिए धार्मिक मान्यता
20 hrs agoShardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में कब है अष्टमी-नवमी कन्या पूजन? पंचांग से जानिए सही तारीख
22 hrs agoPitra Paksha 2026: आज एक ही दिन पड़ रहा चतुर्थी और पंचमी का श्राद्ध, जानिए किस समय करें पितरों का तर्पण?
1 day agoPitru Paksha 2026: क्या बेटा नहीं होने पर दामाद कर सकता है श्राद्ध? जानिए क्या है गरुड़ पुराण के नियम
1 day agoVideo: पापों के नाश के लिए पितृ पक्ष में करें अष्ट महादान, होगी मोक्ष की प्राप्ति
1 day agoDussehra 2026 Date: 19 या 20 अक्टूबर, कब है दशहरा? जानिए विजयादशमी पर्व की सही तारीख और धार्मिक महत्व
1 day agoVastu Tips: घर के इन स्थानों पर भूलकर भी ना जलाएं दीपक, बढ़ सकती है नकारात्मकता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines