---विज्ञापन---

Religion

Crush In Dream: इत्तेफाक नहीं अहम संकेत है सपने में पसंदीदा इंसान का दिखना, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Seeing Crush In Dream Meaning: क्या आपको भी अपना क्रश (Love Crush) सपने में दिखाई दे रहा है? अगर हां, तो ये कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक अहम संकेत है. इसे स्वप्न शास्त्र में एक महत्वपूर्ण व शुभ संकेत माना गया है, जिसके बारे में आप नीचे दिए हुए आर्टिकल में जान सकते हैं.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Jan 16, 2026 07:08
Crush In Dream Meaning
Credit- Social Media

Crush In Dream Meaning: व्यक्ति की भावनाएं व पसंद-नापसंद समय के साथ बदलती रहती हैं. यदि आज आपको कोई एक चीज बहुत पसंद है तो ये जरूरी नहीं है कि आने वाले वक्त में भी आपको उससे उतना ही गहरा लगाव हो. ये एक ह्यूमन नेचर (मानव स्वभाव) है, जिसे समझना बहुत मुश्किल है. हालांकि, कई बार व्यक्ति का किसी इंसान पर दिल आ जाता है. पता नहीं क्यों पर वो इंसान बहुत अच्छा लगने लगता है. अंग्रेजी में इस स्थिति को लव क्रश (Love Crush) कहा जाता है, जब मन में किसी व्यक्ति के प्रति आकर्षण व भावना उत्पन्न होती है. जब हम किसी व्यक्ति के बारे में बहुत ज्यादा सोचते हैं तो कई बार वो सपने में भी दिखने लगता है.

यदि आपको भी अपना पसंदीदा इंसान सपने में दिखाई दे रहा है तो ये कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि एक अहम संकेत है. चलिए जानते हैं स्वप्न शास्त्र में सपने में पसंदीदा इंसान के दिखने का क्या महत्व है.

---विज्ञापन---

दबी हुई इच्छाओं को दर्शाता है

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पसंदीदा इंसान का बार-बार दिखना शुभ संकेत है. ये आपकी दबी हुई इच्छाओं व भावनाओं को दर्शाता है. इसके अलावा ये इस बात का इशारा भी हो सकता है कि आप उनके उन गुणों पर ध्यान दें जो आपको पसंद हैं और उन्हें खुद (अपने आप) में विकसित करें.

क्या दिन-रात उन्हीं के बारे में सोचते हैं?

सपने में क्रश को देखना इस बात का संकेत है कि आप उनके बारे में जरूर से ज्यादा सोच रहे हैं. आप उनसे बातचीत करना चाहते हैं और उनके बारे में और जानने की इच्छा रखते हैं. हालांकि, किसी भी व्यक्ति के बारे में बहुत ज्यादा सोचना सही नहीं है. ये आपके अनहेल्दी मानसिक स्वास्थ्य को भी दर्शाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Video: 2026 में इस राशि के लोगों की शादी होने का योग, मंगल-बुध की कृपा से घरवालों से भी मजबूत होंगे रिश्ते

भविष्य की उम्मीदों को दर्शाता है

सपने में पसंदीदा इंसान का दिखना आपकी वास्तविक जीवन की इच्छा व उम्मीद को दर्शाता है. ये उनके प्रति आपके गहरे लगाव व भावना का प्रतिबिंब (Reflection) भी हो सकता है.

क्रश से जुड़ने की है गहरी लालसा

स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, क्रश को किस करने का सपना देखना वास्तविक जीवन में उनसे जुड़ने की गहरी लालसा को दर्शाता है. हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि ये सपना सच भी हो.

क्रश का गुस्सा करना

सपने में क्रश को गुस्सा करते हुए या उदास देखना शुभ संकेत नहीं है. ये आपके मन के डर व असुरक्षा की भावना को दर्शाता है. हो सकता है कि आपका मन आपको ये बताने की कोशिश कर रहा है कि सामने वाले व्यक्ति को आप में रुचि नहीं है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Jan 16, 2026 07:08 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.