---विज्ञापन---

Religion angle-right

Raksha Bandhan 2024: बहनें अपने भाई की राशि के रंग अनुसार बांधें राखी, कभी नहीं होगी धन की कमी!

Raksha Bandhan 2024: इस साल रक्षाबंधन आज यानी सोमवार 19 अगस्त को है। जो बहनें अपने भाइयों की तरक्की और खुशी चाहती हैं, उनको अपने भाइयों को उनके राशि की रंग के अनुसार की राखी बांधनी चाहिए। आइए जानते हैं, किस राशि के अनुसार कौन-सा रंग शुभ होता है?

---खबर नीचे जारी है---

Raksha Bandhan 2024: बहनें पूरे साल जिस त्योहार का इंतजार करती हैं, वह रक्षा बंधन। इस साल रक्षा बंधन का त्योहार बहुत ही शुभ योग में सोमवार 19 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस बार रक्षाबंधन पर शोभन, सर्वार्थ सिद्धि और रवि जैसे तीन शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन बहनें अपने भाइयों को उनकी राशि के अनुसार शुभ रंग राखी बांध कर उनके सौभाग्य और समृद्धि की कामना कर सकती हैं, ताकि पूरे साल आपके भाई प्रगति के पथ पर आगे बढ़ते रहें। आइए जानते हैं, किस राशि के अनुसार कौन-सा रंग शुभ होता है।

रक्षा बंधन 2024: राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

---खबर नीचे जारी है---

इस साल राखी बांधने के लिए अपराह्न यानी दोपहर के बाद का समय सबसे बढ़िया है। इस समय राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 1 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 19 मिनट तक है। जो बहनें इस समय में राखी नहीं बांध पाती हैं, तो उन्हें शाम में प्रदोष काल में 56 मिनट से लेकर रात के 9 बजकर 07 मिनट तक राखी बांध सकती हैं।

राशियों के अनुसार राखी का रंग

---खबर नीचे जारी है---

मेष और वृश्चिक: इन दोनों राशियों के स्वामी मंगल ग्रह है, जिन्हें लाल रंग का स्वामित्व प्राप्त है। इसलिए जिन बहनों के भाई मेष या वृश्चिक के राशि के हैं, लाल, मैरून आदि रंग की राखी बांधनी चाहिए। इस रंग की राशि आपके भाई में एक नई साहस, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करेगा।

वृषभ और तुला राशि: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह वृषभ और तुला राशि के अधिपति माने गए। इन दोनों राशियों के व्यक्ति के लिए सफेद, क्रीम कलर और गुलाबी रंग बेहद शुभ होता है। इन राशि के अपने भाई की सौभाग्य में वृद्धि के लिए बहनों को इन रंगों वाली राखी लेनी चाहिए।

---खबर नीचे जारी है---

मिथुन और कन्या राशि: जिन बहनों के भाई मिथुन या कन्या राशि के हैं, उन्हें हरे रंग की राखी बांधने की प्राथमिकता देनी चाहिए। इन दोनों के राशियों के स्वामी बुध ग्रह हैं, जिन्हें हरे रंग का स्वामित्व प्राप्त है। अपने भाई को स्वस्थ, स्मार्ट और धनवान बनाने के लिए आपको इस रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कर्क राशि: इस राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें उजला, बेहद हल्का नीला, रुपहला यानी चांदी जैसा रंग काफी प्रिय है। इस रंग की राखी बांधने से मन शांत रहता है, जीवन से तनाव दूर होता है और समृद्धि आती है।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि: जिन बहनों के भाई सिंह राशि के हैं, उन्हें लाल और सुनहरे यानी सोने के जैसे रंग वाली राखी बांधनी चाहिए, ताकि आपके भाई का समाज में शोहरत बढ़ सके, मान-सम्मान प्राप्त हो और जीवन सुखमय हो।

धनु और मीन राशि: इन दोनों राशियों के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। चूंकि गुरु ग्रह को पीला, नारंगी और केसरिया रंग बेहद प्रिय है, इसलिए बहनें अपने भाइयों को इन रंगों वाली राखियां बांध सकती हैं। ये तीनों रंग सौभाग्य, धन, समृद्धि और ज्ञान के रंग हैं।

---खबर नीचे जारी है---

मकर और कुंभ राशि: यदि आपके भाई मकर या कुंभ राशि के हैं, तो आपको उन्हें नीला, भूरा या कत्थई रंग की राखी बांधनी चाहिए, ताकि वे जीवन में उन्नति कर कर सकें।

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 19, 2024 06:39 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola