Diwali 2026 Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, दिवाली का पर्व कार्तिक माह की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है. दिवाली से पहले और दिवाली के बाद कई दिनों तक घरों में उत्सव का माहौल रहता है. करीब पांच दिनों का दीपोत्सव धूमधाम से मनाते हैं. इस दौरान धनतेरस, छोटी दिवाली, दिवाली और भैया दूज कई त्योहार मनाए जाते हैं. साल 2026 में दिवाली से लेकर भाई दूज तक सभी किन-किन दिनों मनाए जाएंगे. आप यहां सभी की सही तारीख के बारे में जान सकते हैं.
कब है धनतेरस? (Dhanteras 2026 Date)
कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को धनतेरस के रूप में मनाते हैं. इस बार कार्तिक माह कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि का आरंभ 6 नवंबर की सुबह 10 बजकर 30 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 7 नवंबर की सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा. धनतेरस के दिन शाम की पूजा का महत्व होता है. ऐसे में धनतेरस का पर्व 6 नवंबर को मनाया जाएगा.
कब है छोटी दिवाली? (Choti Diwali 2026 Date)
कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नरक चतुर्दशी या छोटी दिवाली के नाम से जानते हैं. इस दिन छोटी दिवाली का पर्व मनाया जाता है. कार्तिक माह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि का आरंभ 7 नवंबर की सुबह 10 बजकर 47 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 8 नवंबर को 11 बजकर 27 मिनट पर होगा. छोटी दिवाली का पर्व पंचांग के अनुसार, 7 सितंबर को मनाया जाएगा.
ये भी पढ़ें – Ganesh Chaturthi 2026 Today: गणेश जी की स्थापना के बाद मूर्ति के पास बिल्कुल न रखें ये 5 चीजें, वरना झेलना पड़ सकता है नुकसान
कब है दिवाली? (Diwali 2026 Date)
दिवाली का पर्व मनाने के लिए कार्तिक माह की अमावस्या तिथि का आरंभ 8 नवंबर की दोपहर 11 बजकर 27 मिनट पर होगा. इसका समापन अगले दिन 9 नवंबर की दोपहर को 12 बजकर 31 मिनट पर होगा. दिवाली पर रात्रि के समय लक्ष्मी-गणेश जी की पूजा की जाती है. ऐसे में पूजा के मुहूर्त को महत्व देते हुए. दिवाली का पर्व 8 नवंबर को मनाया जाएगा. दिवाली पर संध्या पूजा का समय शाम को 5 बजकर 54 मिनट से लेकर रात को 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा.
गोवर्धन पूजा और भैया दूज की तारीख
दिवाली के पर्व के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है. दिवाली 8 नवंबर को मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाई जाएगी. 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा मनाने के बाद 11 नवंबर को भाई दूज का पर्व मनाया जाएगा. इस दिन बहन भाई के माथे पर तिलक करती हैं. भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं. इस प्रकार से दिवाली के दौरान उत्सव मनाया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.