Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज ने दी सलाह, हमेशा छिपाकर रखनी चाहिए ये 4 चीजें, वरना होता है नुकसान

Premanand Maharaj Quotes: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज अपने विचारों से लोगों का जीवन प्रभावित करते हैं. प्रेमानंद महाराज ने ऐसी 4 चीजों के बारे में बताया है जिसे हमेशा छिपाकर रखना चाहिए इन्हें किसी को नहीं बताना चाहिए चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Premanand Maharaj Quotes

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Premanand Maharaj Quotes: प्रेमानंद महाराज प्रवचन के दौरान जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं से जुड़ी बातों के बारे में बताते हैं. उन्होंने प्रवचन के दौरान ऐसी बातों के बारे में बताया है जिसे किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए. प्रेमानंद महाराज का मानना है कि, आपको जीवन में 4 बातों को किसी के साथ साझा नहीं करना चाहिए. इन्हें हमेशा गुप्त रखना चाहिए. वरना इससे आपको भविष्य में नुकसान हो सकता है. चलिए जानते हैं कि, किन बातों को हमेशा पर्दे में रखना चाहिए.

हमेशा गुप्त रखें भजन

ईश्वर की पूजा और भक्ति को हमेशा निजी रूप से करना चाहिए. इससे आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त होती है. भगवान का ध्यान, जाप और साधना हमेशा गुप्त रखनी चाहिए. इसे प्रदर्शित नहीं करना चाहिए. आप भगवान के प्रति प्रेम को छिपाकर रखें. ईष्ट प्रेम को जितना छुपाएंगे उतना बढ़ेगा. इसका दिखावा करने से कोई फायदा नहीं है.

विज्ञापन

भोजन को गुप्त रखें

भोजन करना सिर्फ पेट भरने भर के लिए नहीं होता है. यह शारीरिक ऊर्जा का स्रोत है. भोजन हमेशा शांत होकर करना चाहिए. अगर कोई खाने-पीने का दिखावा करता है तो इससे तामसिक पृवर्ति बढ़ती है. भोजन और स्वास्थ्य को निजी रखना चाहिए.

धन को गुप्त रखें

इंसान को कभी भी धन का दिखावा नहीं करना चाहिए. आपका धन का दिखावा करना जीवन में ईर्ष्या, लालच और संकट को दावत देता है. चीजों को प्रकाशित करने से यह क्षीण हो जाते हैं. समझदारी इसी में है कि, धन, संपत्ति या अन्य संसाधनों का प्रदर्शन न करें. दिखावे के कारण व्यक्ति मानसिक शांति खो बैठता है.

विज्ञापन

मित्रता को पर्दे में रखें

लोग अक्सर मित्रता और यारी का दिखावा करते हैं. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए. मित्रता के रिश्ते में विश्वास और अपनापन होता है इसे सार्वजनिक करने से दूसरों की नजर लग सकती है. आप सच्चे दोस्तों को दिल में रखें न कि इनका दिखावा करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ