Premanand Maharaj Pravachan: आज के समय में अधिकतर लोग गलत चीजों की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। खासकर युवा वर्ग बहुत ही जल्दी गलत संगत में पड़ जाते हैं, जिसके कारण वो अपने लक्ष्य से भटक जाते हैं और जीवन में कुछ नहीं कर पाते। हालांकि उन लोगों की भी कमी नहीं है, जिन्हें अपने हुनर को दिखाने का मौका नहीं मिल पाता है। ऐसे में निराश होकर जहां कुछ लोग धार्मिक मार्ग को अपनाते हैं तो कई डिप्रेशन और एंग्जायटी का भी शिकार हो जाते हैं। लेकिन कई लोगों को धार्मिक मार्ग पर भी शांति नहीं मिलती है। उन्हें अपना सच्चा संत नहीं मिल पाता है, जिनके मार्गदर्शन में उन्हें आत्म शांति मिल सके।
यदि आपको भी अभी तक अपना संत नहीं मिला है तो ऐसी परिस्थिति में आप प्रेमानंद महाराज द्वारा बताया हुआ उपाय अपना सकते हैं। संत प्रेमानंद महाराज एक कथावाचक हैं, जिनका वृंदावन में श्री हित राधा केलि कुंज नामक आश्रम है। आश्रम में बाबा प्रवचन के साथ-साथ एकांतिक वार्तालाप भी करते हैं। वार्ता के दौरान बाबा भक्तों की परेशानियों का समाधान बताते हैं। एकांतिक वार्ता के दौरान ही एक भक्त ने बाबा से सच्चे संत पाने के तरीके के बारे में पूछा था, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
सच्चे संत को पाने के लिए क्या करें?
प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि, ‘हम ऐसा क्या करें जिससे हमें सच्चे संत मिलें और उनसे हमारा कल्याण हो?’ इसका जवाब देते हुए बाबा ने कहा, ‘आपकी प्रबल श्रद्धा और उत्कंठा (तीव्र अभिलाषा) होनी चाहिए कि आपको सच्चे संत मिलें। जिन लोगों के ऊपर भगवान की कृपा होती है, उन्हें ही सच्चे संत मिलते हैं।’
ये भी पढ़ें- सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी की ख्वाहिश होगी पूरी, अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये उपाय
प्रबल श्रद्धा होना है जरूरी
इसी के आगे बाबा ने कहा, ‘जब द्रवहिं दीनदयाल राघव साधु संगति पाइये’ इसका अर्थ है कि जब दीन दयालु भगवान राघव की कृपा होती है तो तभी साधु-संतों का संग मिलता है। लेकिन हर किसी को संतों का संग नहीं मिलता है। जब व्यक्ति प्रबल श्रद्धा और चाह से भगवान की कृपा प्राप्त करता है तो फिर उसे साधुओं का साथ मिलता है। सच्चे संत केवल भगवान की कृपा से ही मिलते हैं। इसलिए संत मिलन की तीव्र आकांक्षा कीजिए।
भगवान को पुकारें और उनसे कहें कि हमें सच्चे संत का संग दें। संत मिलन के लिए भगवान से प्रार्थना कीजिए। जब भगवत कृपा हो जाएगी तो वो तुम्हें संत के पास पहुंचा देंगे या संत खुद तुम्हारे पास आ जाएंगे। संत मिलन का मतलब परम कल्याण होता है, जिसके बाद निश्चित ही साधक को भगवत प्राप्ति हो जाती है।’
ये भी पढ़ें- भगवान क्यों हमें दिखाई नहीं देते? प्रेमानंद महाराज से जानें कारण और देवी-देवताओं को देखने का उपाय
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 hr agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
17 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
19 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
19 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
1 day agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines