सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी की ख्वाहिश होगी पूरी, अपनाएं प्रेमानंद महाराज का ये उपाय

हर एक व्यक्ति चाहता है कि उसे सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी मिले। सच्चे साथी को पाने के लिए जहां कुछ लोग धार्मिक उपाय अपनाते हैं तो कई लोग तंत्र-मंत्र का भी सहारा लेते हैं। लेकिन आज हम आपको प्रेमानंद महाराज द्वारा बताए हुए उस उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपकी सही जीवनसाथी की इच्छा पूरी हो सकती है।

Premanand Maharaj Pravachan

शादी के लिए सही व्यक्ति कैसे चुनें?

शादी जीवन का एक अहम हिस्सा है। यदि सही जीवनसाथी का साथ सही समय पर मिल जाता है तो जीवन खुशहाल रहता है। जहां कुछ लोगों को बहुत ही कम उम्र में गुणवान जीवनसाथी का साथ मिल जाता है तो कई लोगों की ये ख्वाहिश जीवनभर पूरी नहीं हो पाती है। एक गलत साथी का साथ आपके खुशहाल जीवन को बर्बाद भी कर सकता है। इसलिए व्यक्ति को सोच-समझकर और हर पहलू की जांच करने के बाद ही जीवनसाथी को चुनना चाहिए।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर इस समय वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि कैसे व्यक्ति की सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी की ख्वाहिश पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

सही जीवनसाथी की कामना कैसे होगी पूरी?

एकांतिक वार्ता के दौरान एक भक्त ने प्रेमानंद महाराज से सवाल किया कि ‘जीवनसाथी ढूंढते समय एक पुरुष में ऐसी कौन-कौन सी विशेषताएं अवश्य देखनी चाहिए, जिससे हमारा गृहस्थ जीवन सुखमय और संतुलित रहे?’ इसका जवाब देते हुए बाबा ने कहा, ‘सबसे पहले भगवान से प्रार्थना करें कि मुझे पवित्र और संयमित जीवनसाथी मिले क्योंकि आजकल अधिकतर लोग व्याभिचारी हो रहे हैं। सही जीवनसाथी की कामना आपकी तभी पूरी होगी, जब आप खुद पवित्र, सुशील और सज्जन होंगे। यदि आप अपवित्र हैं और पवित्र जीवनसाथी की कामना करते हैं तो ये असंभव है।’

विज्ञापन

देवी सीता की भी थी ये ही ख्वाहिश

इसी के आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा, ‘देवी सीता मां गौरी की आराधना करती थीं और उनसे कहती थीं कि मुझे मेरे योग्य वर दीजिए। मां सीता को जिस दिन राम जी के दर्शन हुए वो उस दिन जनक जी की वाटिका में फिर से पूजन करने गईं तो उस समय अंबाजी ने प्रसन्न होकर मां से बोला, जाओ तुमने जैसा वर सोचा था, वैसा ही तुम्हारा दुल्हा होगा।’

गुणवान जीवनसाथी के लिए करें ये उपाय

अपनी बात को पूरा करते हुए बाबा ने आगे कहा, ‘भगवान शिव की पूजा और उनकी कृपा से साधकों को सुंदर वर की प्राप्ति होती है। यदि आपको सुंदर, सुशील और गुणवान जीवनसाथी चाहिए तो मां गौरी और शिव जी की पूजा करें। सोमवार का व्रत रखें और भगवान से कहें कि मुझे सुंदर, सुशील और गुणवान वर दो।’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ