Premanand Ji Maharaj: अगर आप सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपने प्रेमानंद महाराज के वीडियो तो जरूर देखे होंगे। सोशल मीडिया पर आए दिन महाराज जी के प्रवचन के वीडियो वायरल होते रहते हैं। प्रेमानंद महाराज एक कृष्ण मार्गी संत हैं, जिनका वृन्दावन में आश्रम भी है।
प्रवचन के दौरान महाराज जी हिंदू धर्म से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में विस्तार से बताते हैं। उन्होंने अपने प्रवचन के दौरान इस बारे में भी बताया है कि हिंदू धर्म के लोगों को किन-किन परिस्थितियों में अपने से बड़े लोगों के पैर नहीं छूने चाहिए। आइए जानते हैं व्यक्ति को किन पांच लोगों के पैर नहीं छूने चाहिए।
ये भी पढ़ें- पति को कंगाल बना सकती हैं उसकी ये 5 आदतें, प्रेमानंद महाराज ने कहा तुरंत छोड़ें
ससुर
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि किसी भी दामाद को अपने ससुर के पैर नहीं छूने चाहिए। दरअसल जब भगवान शिव ने अपने ससुर का शीश काटा था, तभी से इस नियम का लोग पालन करते आ रहे हैं।
मामा
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, भांजे को कभी भी अपने मामा के पैर नहीं छूने चाहिए। दरअसल जब भगवान कृष्ण ने कंस का उद्धार किया था, तभी से लोग इस नियम को अपना रहे हैं।
कुवारी कन्याओं
कुवारी कन्याओं को कभी भी अपने से बड़े लोगों के पैर नहीं छूने चाहिए। प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि हिंदू धर्म में कन्याओं को देवी का रूप माना जाता है। अगर आप उनसे अपने पैर स्पर्श कराते हैं, तो इससे आपको पाप लग सकता है।
मृत व्यक्ति
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि कभी भी किसी को सोए हुए या लेटे हुए व्यक्ति के पैर नहीं छूने चाहिए, क्योंकि हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार केवल लेटे हुए मृत व्यक्ति के ही पैर छुएं जाते हैं। ऐसे में आपकी आयु कम हो सकती है।
मंदिर में
प्रेमानंद महाराज के अनुसार, मंदिर में कभी भी किसी को किसी के पैर नही छूने चाहिए। दरअसल मंदिर को पवित्र स्थान माना जाता है। अगर वहां पर भगवान के अलावा कोई किसी के पैर छूता है तो इससे भगवान का अपमान होता है।
यह भी पढ़ें- जेब में बचते नहीं पैसे तो जीवन सुखी हो कैसे? धीरेंद्र शास्त्री ने बताए धन टिकने के उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
कब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
3 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
9 hrs ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
11 hrs agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए पितृ पक्ष में करें पितृ चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoकैसे चंदन लगाने से मिलेगा भाग्य का साथ? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय
1 day agoकब है छठ पूजा? जानिए नहाय-खाय, खरना से लेकर अर्घ्य तक, जानिए सही तारीख
1 day ago6 या 7 अक्टूबर कब है इंदिरा एकादशी? जानिए पितृ पक्ष की सही तारीख और महत्व
1 day agoकब है शरद पूर्णिमा? इस दिन क्यों बनाया जाता है खीर का प्रसाद
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines