Surya Tilak At Ayodhya Ram Mandir On Ram Navami 2026: देशभर में आज 27 मार्च 2026 को भगवान राम को समर्पित रामनवमी का पर्व मनाया जा रहा है. रामनवमी के खास मौके पर श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर में प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ. करीब 4 मिनट तक सूर्य की नीली किरणें रामललाल के ललाट पर पड़ीं, जिससे पहले मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई. बता दें कि इस दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने कार्यालय से सूर्य तिलक का लाइव दर्शन कर रहे थे, जिसकी वीडियो और तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
पीएम नरेंद्र मोदी हुए मंत्रमुग्ध
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रधानमंत्री मोदी राम जी की भक्ति में मंत्रमुग्ध हैं. उन्होंने न सिर्फ रामलाल का सूर्य तिलक लाइव देखा, बल्कि प्रभु को प्रणाम किया और ताली बजाकर अपनी खुशी को व्यक्त भी किया.
अभिजीत मुहूर्त में हुआ रामलाल का सूर्य तिलक
आज रामनवमी के दिन ठीक दोपहर 12 बजे अभिजीत मुहूर्त के दौरान प्रभु रामलला का भव्य सूर्य तिलक हुआ, जो करीब 4 मिनट तक चला. इस अद्भुत नजारे को कैद करने के लिए परिसर में कुल 6 कैमरे लगाए गए थे, जबकि गर्भगृह में कुल 14 पुजारी मौजूद थे. बता दें कि आज के विशेष अवसर पर रामलाला को पीले रंग के वस्त्र पहनाए गए और उनका भव्य श्रृंगार किया गया. हालांकि, राम मंदिर में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद ये उनका दूसरा सूर्य तिलक है.
सूर्य तिलक के लिए विशेष उपकरणों का किया गया निर्माण
सूर्य तिलक के अलौकिक दृश्य को साकार करने के लिए बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने सूर्य की गति का गहन अध्ययन करने के बाद विशेष दर्पण और लेंस आदि उपकरणों का निर्माण किया, जिनका परीक्षण 24 मार्च 2026 को पूरा हो गया था. राम मंदिर के ट्रस्ट की तरफ से जानकारी साझा की गई है कि सूर्य तिलक के लिए जो उपकरण तैयार किए गए हैं, उन्हें विशेष तरीके से डिजाइन किया गया है. उम्मीद है कि सूर्य की गति में होने वाले बदलावों के बावजूद भी अगले 19 सालों तक इन उपकरणों से सूर्य तिलक किया जा सकेगा.
संबंधित खबरें
Karwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
10 hrs agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
13 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
16 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
17 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
18 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
20 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
1 day agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines