हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Numerology: अचानक मिलता है इस मूलांक वालों को नाम, शोहरत और पैसा, उतार-चढ़ाव से भरा होता है जीवन

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, सभी लोगों का संबंध किसी खास मूलांक से होता है. जन्म तारीख से आसानी से मूलांक का पता कर सकते हैं. आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताने वाले हैं जिन लोगों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Numerology: जन्म तारीख के अंकों को जोड़कर आसानी से मूलांक की गणना कर सकते हैं. किसी का जन्म 17 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 1 प्लस 7 यानी 8 होगा. इसी प्रकार सभी लोगों का संबंध किसी मूलांक से होता है. आज आपको ऐसे मूलांक के लोगों के बारे में बताने वाले हैं जिन लोगों को जीवन में अचानक से पैसा और शोहरत मिलती है. इन लोगों को जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. चलिए इस मूलांक के लोगों के बारे में जानते हैं.

मूलांक 4 वालों का जीवन

अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 4 वालों का जीवन उतार-चढ़ाव से भरा होता है. किसी भी महीने की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है. मूलांक 4 वालों के स्वामी ग्रह राहु होते हैं. राहु ग्रह को अप्रत्याशित घटनाओं, भ्रम, बदलाव और जोखिम का कारक ग्रह माना जाता है. इसी के प्रभाव से मूलांक 4 वालों का जीवन ऐसा होता है. राहु ग्रह का जीवन पर नकारात्मक और सकारात्मक दोनों प्रभाव पड़ता है. राहु के सकारात्मक प्रभाव से इन लोगों का जीवन अच्छा होता है.

ये भी पढ़ें – Numerology: प्यार के मामले में अक्सर फेल होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, कैसा होता है पैसों के मामले में नसीब?

विज्ञापन

अचानक पलटती है इन लोगों की किस्मत

राहु ग्रह के शुभ प्रभाव से इन लोगों का जीवन रातोंरात बदल जाता है. इनकी किस्मत अचानक से पलट जाती है. यह लोग किस्मत के धनी होते हैं. इन लोगों को जीवन में अचानक से सफलता मिलती है. शेयर बाजार, निवेश और व्यापार से इन्हें जीवन में अचानक तगड़ा लाभ मिलता है जिससे इनकी लाइफ बदल जाती है. यह लोग अक्सर आज में जीना पसंद करते हैं. अपनी लाइफ में इन लोगों को दूसरों की दखलअंदाजी पसंद नहीं होती है.

उतार-चढ़ाव भरा होता है जीवन

मूलांक 4 वालों के जीवन में राहु के कारण भ्रम पैदा होता है. इन लोगों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. इन लोगों के दुश्मन खूब होते हैं जो तरक्की से जलते हैं ऐसे लोगों से सावधान रहना चाहिए. अगर राहु का अशुभ प्रभाव होता है तो जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. राहु को मजबूत करने के लिए आपको खास उपाय करने चाहिए. आप गणेश जी की पूजा करें और पक्षियों को अनाज खिलाएं. राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए बुधवार को गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola