---विज्ञापन---

Religion angle-right

Numerology: प्यार के मामले में अक्सर फेल होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, कैसा होता है पैसों के मामले में नसीब?

Numerology: अंक ज्योतिष के अनुसार, जन्म तारीख से मूलांक की गणना कर किसी व्यक्ति के जीवन और स्वभाव के बारे में जान सकते हैं. आज आपको ऐसे मूलांक के बारे में बताने वाले हैं जो लोग प्यार के मामले में हमेशा पीछे रहते हैं. इन लोगों को लव लाइफ में संघर्ष करना पड़ता है.

---विज्ञापन---

Numerology: मूलांक के जरिए किसी के स्वभाव, व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं. अंक ज्योतिष में जन्म तारीक के अंकों को जोड़कर मूलांक पता कर सकते हैं. अगर किसी का जन्म 25 तारीख को हुआ है तो उसका मूलांक 2 प्लस 5 यानी 7 होगा. आपको यहां मूलांक 3 वालों के बारे में बताने वाले हैं. इन लोगों को जीवन में प्यार के लिए संघर्ष करना होता है. किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह देवगुरु बृहस्पति हैं. चलिए जानते हैं इन लोगों का जीवन कैसा होता है?

कैसी होती है लव लाइफ?

मूलांक 3 वालों का जीवन प्यार के मामले में बहुत अच्छा नहीं होता है. लव लाइफ और वैवाहिक जीवन के मामले में इन लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. इनका रिलेशनशिप स्थाई नहीं होता है. पार्टनर के साथ अक्सर मनमुटाव रहता है. इन लोगों को प्यार में धोखा मिलता है और इनका विवाह देर से होता है. इन लोगों का वैवाहिक जीवन बहुत अच्छा नहीं होता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Vijaya Ekadashi 2026 Date: 12 या 13 फरवरी, कब है विजया एकादशी व्रत? यहां जानें सटीक तारीख और धार्मिक महत्व

पढ़ाई और पैसे के मामले में जीवन

मूलांक 3 वाले लोग पढ़ाई के मामले में अच्छे होते हैं. यह लोग पढ़ाई में होशियार होते हैं और यह समाज में बुद्धि मान माने जाते हैं. इन लोगों की विज्ञान और साहित्य में अच्छी रुचि होती है. यह लोग शिक्षा के क्षेत्र में सफल होते हैं. हालांकि, पैसों के मामले में इन लोगों का जीवन बहुत अच्छा नहीं होता है. इनकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं होती है. इन्हेें जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है. यह लोग साहसी और कभी हार न मामने वाले होते हैं. इन लोगों को जीवन में एक निश्चित समय के बाद आर्थिक सफलता मिलती है.

---विज्ञापन---

मूलांक 3 वालों के लिए उपाय

मूलांक 3 वालों का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है. गुरु ग्रह मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह हैं. इन लोगों को रोजाना केसर या हल्दी का तिलक लगाना चाहिए. गुरुवार के दिन पीली चीजों का दान करना चाहिए. विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए. इन उपायों को करने से आपका जीवन सुखमय होगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Feb 04, 2026 09:37 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola