Nirjala Ekadashi 2025: साल की सबसे बड़ी एकादशी पर आज रात करें ये 3 सिद्ध उपाय, दूर होगा दुर्भाग्य

Nirjala Ekadashi 2025 Upay: आज साल की सबसे बड़ी एकादशी है, जिसे निर्जला एकादशी कहा जाता है। आज के दिन उपवास रखने के साथ-साथ जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। साथ ही रात के समय कुछ उपाय करने लाभदायक रहते हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

if-fast-of-nirjala-ekadashi-broken

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics

Nirjala Ekadashi 2025 Upay: साल में आने वाली 24 एकादशी को बेहद शुभ माना जाता है, जिस दिन उपवास और पूजा-पाठ करने से साधक को मनचाहा वर मिलता है। हालांकि 24 एकादशियों में निर्जला एकादशी को सबसे कठिन और पुण्यदायी माना जाता है, जिसका व्रत ज्येष्ठ मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल ये व्रत आज 6 जून 2025, वार शुक्रवार को रखा जाएगा। आज भगवान विष्णु की पूजा का विधान है। साथ ही माता लक्ष्मी और देवी तुलसी की उपासना करना शुभ रहता है।

विज्ञापन

मान्यता है कि जो लोग बिना जल और अन्न ग्रहण किए ये व्रत रखते हैं, उन्हें सुख, समृद्धि, और मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही दान और कुछ विशेष उपाय करने लाभदायक रहते हैं। चलिए जानते हैं साल की सबसे बड़ी एकादशी की रात करने वाले तीन अचूक उपायों के बारे में।

विज्ञापन

मनोकामना पूर्ति का उपाय

निर्जला एकादशी की रात श्री हरि की पूजा करें और उनकी मूर्ति या तस्वीर के सामने घी का दीपक जलाएं। इस दौरान विष्णु मंत्रों का जाप करें। पूजा के अंत में अपनी इच्छा को मन ही मन 3 बार बोलें। इससे आपकी वो इच्छा जल्द पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

नकारात्मकता को दूर करने का उपाय

आज रात श्री हरि विष्णु की पूजा करें और उनके सामने घी का दीपक जलाएं। फिर अपने घर के मुख्य द्वार पर दो घी के दीपक जलाएं। इससे घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और परिवार में खुशियों का आगमन होगा। घर में किसी की तबीयत खराब चल रही है तो इस उपाय को करने के बाद उनकी सेहत में भी सुधार होने लगेगा।

दुश्मनों से मुक्ति पाने का उपाय

आज एकादशी के शुभ दिन पीपल के पेड़ की पूजा करें और वृक्ष के पास घी का एक दीपक जलाएं। इस दौरान अपने पितरों को याद करें और उनसे जाने-अनजाने में की गई गलतियों के लिए माफी मांगें। इस उपाय से आपको पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होगा और दुश्मनों का नाश होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ