Morning Puja Routine for Busy Youth: 10 मिनट में पूरी करें सुबह की पूजा, समय के अनुसार जानें पूजन विधि

10 Minute Morning Puja Vidhi: क्या आपके पास भी सुबह पूजा करने के लिए ज्यादा समय नहीं होता है? अगर हां, तो केवल 10 मिनट में आप पूजा कर सकते हैं, जिससे आपको लाभ जरूर होगा. चलिए जानें व्यस्त जीवन में सुबह 10 मिनट में कैसे पूजा कर सकते हैं.

Morning Puja Routine for Busy Youth

Credit- AI Gemini

Morning Puja Routine for Busy Youth: सनातन धर्म में देवी-देवताओं की पूजा का खास महत्व है. मान्यता है कि भगवान की पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है. साथ ही दुखों और पापों का नाश होता है. हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर व्यक्ति को पूजा के लिए प्रयाप्त समय नहीं मिलता है, इसी वजह से अधिकतर लोग पूजा ही नहीं करते हैं. यदि आपको भी व्यस्त जीवनशैली के चलते पूजा के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है तो केवल 10 मिनट में आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

यहां पर 10 मिनट में सुबह भगवान की पूजा करने की विधि के बारे में बताया गया है, जिससे आपको लाभ जरूर होगा.

विज्ञापन

10 मिनट की संक्षिप्त पूजा विधि (Morning Puja Routine)

सबसे पहले स्नान आदि कार्य करने के बाद स्वच्छ वस्त्र पहनकर तैयार हो जाएं. इसके बाद 10 मिनट के अंदर आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं. देखें पूरी पूजा विधि-

पूजा की तैयारी करें (2 मिनट)

विज्ञापन
  • पूजा सामग्री को एक जगह पर इकट्ठा कर लें.
  • अब घर के मंदिर में पूर्व दिशा की ओर मुख करके लाल रंग के आसान पर बैठें.
  • पूजा के लिए दीपक तैयार करें और फिर उसे जलाएं.

ध्यान लगाएं (2 मिनट)

  • आंखें बंद करके व हाथ जोड़कर अपने इष्ट देव का ध्यान करें.

पूजा सामग्री अर्पित करें (2 मिनट)

विज्ञापन
  • देवी-देवताओं की मूर्ति या चित्र के चरणों में जल, फल, फूल, चंदन, वस्त्र, अक्षत और मिठाई आदि पूजा सामग्री अर्पित करें.
  • अगरबत्ती और धूप जलाएं.

प्रार्थना करें (3 मिनट)

  • देवी-देवताओं के नाम या मंत्रों का जाप करें. साथ ही पाठ व कथा पढ़ें.

आरती और प्रार्थना करें (1 मिनट)

विज्ञापन
  • घी के दीपक से देवी-देवताओं की आरती करें. साथ ही घंटी बजाएं. अब हाथ जोड़कर भगवान से अपने दिन की अच्छी शुरुआत के लिए आशीर्वाद और जाने-अनजाने में हुई भूल के लिए क्षमा मांगें. अंत में माथे पर तिलक लगाएं और प्रसाद ग्रहण करें.

ये भी पढ़ें- Lizard Walking on Ground: घर में फर्श पर छिपकली का रेंगना शुभ संकेत है या अशुभ? जानें क्या कहता है शकुन शास्त्र

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ