Sawan 2026: कब शुरू होगा सावन? जाने लें तारीख, बनाएं 12 ज्योतिर्लिंग समेत इन मंदिरों के दर्शन का प्लान

Sawan Kab Se Hai 2026: सावन का महीना भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए बहुत ही खास होता है. सावन में शिव भक्त सोमवार का व्रत करते हैं. आप सावन के महीने में महादेव के 12 ज्योतिर्लिंग और देशभर में प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए जा सकते हैं.

SAVAN.jpg

Photo Credit- AI

Sawan 2026 Start and End Date: शिव भक्ती के लिए सावन का महीना अत्यंत शुभ माना जाता है. भगवान शिव की अराधना के लिए सावन का महीना बेहद पवित्र माना जाता है. सावन में कांवड़ यात्राएं निकाली जाती है. सावन के महीने में शिव मंदिरों में भक्तों की खूब भीड़ लगती है. झाकियों और धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है. आप भी सावन में महादेव के दर्शन के लिए देशभर के प्रसिद्ध मंदिरों में जा सकते हैं. महादेव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा के लिए सावन का महीना कब शुरू हो रहा है आये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

कब शुरू होगा सावन? (Sawan Kab Suru Hoga)

सावन माह कृष्ण पक्ष प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 29 जुलाई को रात को 8 बजकर 5 मिनट पर होगी. इसका समापन 30 जुलाई को रात 9 बजकर 30 मिनट पर होगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, प्रतिपदा तिथि 30 मई 2026, दिन गुरुवार को मान्य होगी. इसी दिन से सावन महीने की शुरुआत होगी. सावन का समापन 28 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को होगा. बता दें कि, सावन महीने का समापन सावन पूर्णिमा के दिन होगा. इस बार सावन महीने में 4 सोमवार पड़ रहे हैं.

विज्ञापन

महादेव के 12 ज्योतिर्लिंग

सोमनाथ, गुजरात
नागेश्वर, गुजरात
मल्लिकार्जुन, आंध्र प्रदेश
महाकालेश्वर, मध्य प्रदेश
ओंकारेश्वर, मध्य प्रदेश
काशी विश्वनाथ, उत्तर प्रदेश
केदारनाथ, उत्तराखंड
भीमाशंकर, महाराष्ट्र
घृष्णेश्वर, महाराष्ट्र
त्र्यंबकेश्वर, महाराष्ट्र
वैद्यनाथ, झारखंड
रामेश्वरम, तमिलनाडु

विज्ञापन

12 ज्योतिर्लिंगों के अलावा भगवान शिव के प्रसिद्ध मंदिर

अमरनाथ गुफा मंदिर, जम्मू और कश्मीर

आप हिमालय की गोद में स्थित अमरनाथ गुफा मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. यह पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है. इस मंदिर में बर्फ से शिवलिंग का निर्माण होता है.

विज्ञापन

नीलकंठ महादेव मंदिर, उत्तराखंड (ऋषिकेश)

पहाड़ों की ऊंचाइयों पर खूबसूरत वादियों के बीच स्थित नीलकंठ मंदिर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है. हरिद्वार कांवड़ यात्रा के लिए जाने वाले भक्त इस मंदिर में दर्शन के लिए भी जाते हैं.

विज्ञापन

मुरुदेश्वर मंदिर, कर्नाटक

कर्नाटक में अरब सागर के तट पर मुरुदेश्वर मंदिर स्थित है. यह महादेव का प्रसिद्ध मंदिर है. यहां भगवान शिव की 123 फीट ऊंची विशाल प्रतिमा स्थापित है.

विज्ञापन

बृहदीश्वर मंदिर, तमिलनाडु (तंजावुर)

तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित महादेव का यह मंदिर बेहद प्रसिद्ध है. शिव भक्त सावन के महीने में दर्शन के लिए इस मंदिर में जा सकते हैं. यह मंदिर वास्तुकला, इतिहास और इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है.

विज्ञापन

लिंगराज मंदिर, ओडिशा (भुवनेश्वर)

ओडिशा में स्थित लिंगराज मंदिर महादेव के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है. भक्त सावन के महीने में इस मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं. यह मंदिर ओडिशा के भुवनेश्वर में स्थित है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ