---विज्ञापन---

Video: 30 जून से पहले बढ़ेगी कन्या राशिवालों की आमदनी, जानें कब-कौन से ग्रह होंगे मेहरबान?

Virgo Horoscope 2025: कन्या राशिवालों के लिए जून का महीना आर्थिक रूप से मजबूत रहने वाला है। चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि 30 जून 2025 तक कन्या राशि के जातकों को कब-कब कौन-कौन से ग्रहों की विशेष कृपा से लाभ होगा।

सांकेतिक फोटो, Credit- News24 Graphics
---खबर नीचे जारी है---

Virgo Horoscope 2025: राशि चक्र में कन्या राशि को छठा स्थान प्राप्त है, जिसे विग्रो के नाम से भी जाना जाता है। ग्रहों के राजकुमार बुध को कन्या राशि का स्वामी माना जाता है, जो बुद्धि, त्वचा, कारोबार, वाणी और संगत के दाता हैं। जिन लोगों का जन्म 23 अगस्त से 22 सितंबर के बीच होता है, उनकी राशि कन्या होती है। कन्या राशि का संबंध पृथ्वी तत्व से है। जिन लोगों की कन्या राशि होती है, वो रचनात्मक और साहसी होते हैं। ये लोग निडर होते हैं, जो अपनी भावनाओं और विचारों को अच्छे तरीके से व्यक्त कर पाते हैं। हालांकि जब-जब ग्रहों की चाल में बदलाव होता है तो उसके कारण कन्या राशिवालों के जीवन में बदलाव आता है।

वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, जून माह में कन्या राशिवालों के 12वें भाव में मंगल और केतु की स्थिति रहेगी, सप्तम भाव में शनि देव रहेंगे, चतुर्थ भाव में गुरु देव रहेंगे और छठे भाव में राहु रहेंगे। इसके अलावा 5 जून 2025 तक कन्या राशिवालों की कुंडली के 11वें भाव में मंगल रहेंगे, जिसके बाद वो 12वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में आमदनी बढ़ने की संभावना है। 22 जून 2025 के बाद बुध के 11वें भाव में जाने से कन्या राशि वालों के आय के स्रोत बनेंगे। लेकिन जल्दबाजी और भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला न लें। खासकर किसी को उधार देने से बचें। यदि आप कन्या राशि के मासिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोगों को नहीं आता घुमा-फिराकर बात करना, इसलिए रहते हैं हमेशा अकेले

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 05, 2025 03:35 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola