Neem Karoli Baba: इन 3 चीजों को नीम करोली बाबा ने दी तुरंत छोड़ने की सलाह, 2025 में जल्दी मिलेगी सफलता और धन!

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा का हर एक शब्द जीवन के गूढ़ सत्य को सरल भाषा में समझाता है। उनकी शिक्षाएं हमें कठिनाइयों में सही मार्ग दिखाती हैं। बाबा ने तुरंत 3 चीजों को छोड़ने की सलाह दी थी। ये चीजें ऐसी हैं, जिन्हें छोड़ने से 2025 में जल्दी सफलता और धन मिल सकता है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 3 चीजें?

Neem-Karoli-Baba-ki-Seekh
विज्ञापन

Neem Karoli Baba: नीम करोली बाबा, जिन्हें कलयुग में हनुमान जी का अवतार माना जाता है, वे मॉडर्न इंडिया के एक ऐसे सबसे महान संत हैं, जिनके चमत्कारों ने दुनिया को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। उनके जीवन और उपदेशों ने लाखों लोगों के जीवन को बदल दिया। वे एक ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने मानवता को एक नई दिशा दिखाई। उनके उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने पहले थे। यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो हम निश्चित रूप से एक बेहतर जीवन जी सकते हैं।

नीम करोली बाबा के जीवन में कई चमत्कार हुए। लोग उन्हें बीमारियों से ठीक करते, मुश्किलों से निकालते और मन की शांति देते हुए देखते थे। बाबा का जन्म उत्तर प्रदेश के एक छोटे से गांव में हुआ था। बचपन से ही उनमें आध्यात्मिक रुचि थी। उनका असली नाम लक्ष्मण दास शर्मा था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के अकबरपुर गांव में हुआ। कहते हैं कि महान और दिव्य लोगों के जीवन में पैटर्न होता है। बता दें कि जिस तरह भगवान बुद्ध और भगवान महावीर ने विवाह के बाद घर का त्यागकर तपस्या की और ज्ञान प्राप्त किया था, ठीक वैसा ही नीम करोली बाबा के साथ भी हुआ।

विज्ञापन

नीम करोली बाबा की अनमोल शिक्षाएं

नीम करोली बाबा का हर एक शब्द जीवन के गूढ़ सत्य को सरल भाषा में समझाता है। उनकी शिक्षाएं हमें कठिनाइयों में सही मार्ग दिखाती हैं। बाबा मानते थे कि हर व्यक्ति में भगवान का वास है। अगर आप दूसरों की निःस्वार्थ भाव से सेवा करते हैं, तो भगवान स्वयं आपकी सहायता करेंगे। उन्होंने सिखाया कि प्रेम और करुणा से बड़ी कोई ताकत नहीं है। बाबा ने खुद बहुत साधारण जीवन जिया और अपने भक्तों को भी दिखावा छोड़कर सादगी अपनाने की सलाह दी। उनका मानना था कि विनम्रता से इंसान हर मुश्किल को पार कर सकता है। बाबा ने 3 चीजों या आदतों को तुरंत छोड़ने के लिए लोगों को प्रेरित किया है।

तुरंत छोड़ें ये 3 चीजें

नीम करोली बाबा का मानना था कि इंसान अगर अपने जीवन से 3 खास चीजों का त्याग कर दे, तो उसे ऐसी संपन्नता और खुशियां मिलेंगी, जिन्हें संभालना भी मुश्किल हो जाएगा। उनकी यह सीख न केवल सरल है, बल्कि गहराई से जीवन के हर पहलू को छूती है। नए साल 2025 में यदि आप संकल्प लेकर इन 3 चीजों को छोड़ सकते हैं, तो यह कहना कम होगा कि आप शानदार सफलता और खूब धन पा सकते हैं। दरअसल, आपका जीवन बदल जाएगा और ये चीजें आपकी ओर खुद खिंची चली आएंगी। आइए, इन तीन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन

क्रोध (गुस्सा)

नीम करोली बाबा का कहना है, ‘क्रोध इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।’ बाबा के अनुसार, गुस्सा इंसान के विवेक और धैर्य को खत्म कर देता है। जीवन में क्रोध के सबसे अधिक नकारात्मक प्रभाव होते हैं। यह रिश्तों को नष्ट कर देता है। गुस्से में लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डालता है। क्रोध कैसे त्यागें, इसके लिए बाबा ने धैर्य और संयम का अभ्यास करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करें। जब भी गुस्सा आए, कुछ पल रुककर विचार करें कि गुस्से से समस्या हल होगी या नहीं। विपरीत परिस्थितियों में गहरी सांस लें और शांत रहें।

अहंकार (घमंड)

नीम करोली बाबा मानते थे कि अहंकार इंसान की सबसे बड़ी कमजोरी है। वे अक्सर अपने सत्संग में कहते थे, ‘अहंकार इंसान को उसकी असली पहचान से दूर कर देता है।’ यह दूसरों से दूरी बढ़ा देता है। सफलता और खुशी के रास्ते में बाधा बनता है। इंसान अपने सच्चे स्वभाव और मूल्यों को भूल जाता है। सवाल यह है कि अहंकार का त्याग करें कैसे? बाबा ने इसके लिए रास्ता बताया है। इसके लिए सबसे पहले खुद को दूसरों से बेहतर समझना बंद करें। याद रखिए कि हर व्यक्ति में हर व्यक्ति में भगवान का अंश है। यदि आप बहुत सफल हैं, तो अपनी सफलता का श्रेय ईश्वर और अपने प्रियजनों को दें। इसके साथ ही, विनम्रता का अभ्यास करें और दूसरों की सहायता करें।

विज्ञापन

लोभ (लालच)

बाबा कहते थे, ‘लोभ इंसान की इच्छाओं का अंत नहीं होने देता है।’ उनके अनुसार, लालच इंसान को संतोष से दूर कर देता है। यह मानसिक अशांति का कारण बनता है। व्यक्ति को अनैतिक कार्यों की ओर प्रेरित कर सकता है। धन और वस्तुओं का पीछा करते हुए इंसान अपने रिश्तों और मूल्यों को खो सकता है। लोभ का त्याग करने लिए लिए कठिन अभ्यास करना पड़ता है। बाबा कहते थे कि जितना है, उसी में खुश रहना सीखें और संतोष का अभ्यास करें।

इन्हें छोड़ने से जीवन में क्या बदलेगा?

जब आप गुस्सा और अहंकार छोड़ देंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत और मधुर बनेंगे। लोभ छोड़ने से आपके मन में संतोष और शांति का भाव बढ़ेगा। जब आप अपने जीवन से नकारात्मकता को दूर करेंगे, तो सकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में खुशियां और सफलता लेकर आएगी। बाहरी चीजों की चाहत कम होने से आप अपने वर्तमान में खुश रहना सीखेंगे।

विज्ञापन

नीम करोली बाबा ने सिखाया कि क्रोध, अहंकार और लोभ का त्याग इंसान के जीवन को आसान और आनंदमय बना सकता है। यह तीन चीजें हमारी समस्याओं की जड़ हैं। अगर हम इन्हें छोड़ देते हैं, तो हमारा जीवन खुशियों, संपन्नता और आत्मिक शांति से भर जाएगा। हनुमानजी और नीम करोली बाबा की कृपा से हर व्यक्ति इन शिक्षाओं को अपनाकर अपने जीवन को सुंदर बना सकता है। बाबा के अनुसार, यदि इंसान इन 3 खास चीजों का त्याग कर दे, तो उसके जीवन में इतनी संपन्नता और खुशियां आ जाएंगी कि वे संभाल नहीं पाएंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ