Nag Panchami 2024: नाग पंचमी पर करें ये 3 उपाय; दिलो-दिमाग से खत्म हो जाएगा सांप का डर

Nag Panchami 2024: सावन के पवित्र मास में मनाए जाने वाले नाग पंचमी पर्व का हिन्दू धर्म में खास महत्व है। इस पर्व का एक प्रमुख उद्देश्य सांपों के प्रति लोगों में व्याप्त भय को दूर करना है। आइए इस पावन मौके पर जानते हैं कि कौन-सा उपाय करने से नागों और सांपों का डर खत्म हो सकता है?

saanp-ka-darr-dur-bhagane-ke-upay

Nag Panchami 2024: सांपों और नागों से डरना एक बहुत ही आम बात है। लेकिन दुनिया में बहुत से लोग ऐसे हैं। जो सांप और नाग आदि के नाम से ही डर जाते हैं। वहीं, उन्हें देखने के बाद बहुत लोगों की हालत खराब हो जाती है। इस डर को अंग्रेजी में ‘ओफिडियोफोबिया’ (Ophidiophobia) कहते हैं। यदि आपको भी सांप से डर लगता है, तो आप नाग पंचमी की पावन अवसर पर कुछ खास उपाय कर इस फोबिया यानी डर से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं, नाग पंचमी पर्व का महत्व क्या है और इस दिन क्या उपाय करने से नाग, सांप, बिच्छू आदि जहरीले जीवों का भय समाप्त हो जाता है?

विज्ञापन

नाग पंचमी का महत्व

भारत के ऋषि-मुनियों ने बहुत वैज्ञानिक और लॉजिकल (तार्किक) ढंग से व्रत, पर्व और त्योहारों को स्थापित किया है। विशेष कर देवशयनी और देवोत्थान एकादशी के बीच के सभी पर्व-त्योहार एक व्यवस्थित पैटर्न पर सेट किए हुए प्रतीत होते हैं। नाग पंचमी उन त्योहारों में से एक है। बारिश के मौसम में सांपों और नागों के बिल में पानी भर जाने से ये जीव मानव रिहाइश के क्षेत्र में आ जाते हैं। इस कारण से सर्पदंश की घटनाएं अधिक होती है। वहीं बहुत से लोग सांपों को देखते ही मार डालते है, जिसका असर पर्यावरण पर पड़ता है।

विज्ञापन

इसलिए नाग पंचमी हमें प्रकृति के सभी जीवों के प्रति सम्मान और सह-अस्तित्व का संदेश देती है। यह हमें सिखाती है कि सभी जीवों का इस धरती पर रहने का अधिकार है और हमें उनकी रक्षा करनी चाहिए। धार्मिक दृष्टि से नाग और सांप भगवान शिव के गण हैं। महादेव बाबा भोलेनाथ के गले में लिपटा नाग भी हमें सह-अस्तित्व की ओर इशारा करती है।

विज्ञापन

नाग पंचमी पर करें ये उपाय

फोटो: Meta AI

खील (लावा) और बताशा चढ़ाएं: यदि आपको वाकई में सांपों से डर लगता है। तो इस उपाय को करने से आपका डर जाता रहेगा। नाग पंचमी के दिन सुबह स्नान-ध्यान कर विधिवत भगवान शिव की पूजा करें। पूजा में भोग के लिए शिवजी को धान की खील (लावा) और बताशा चढ़ाएं। इसके बाद शिवजी के गले में लिपटे नागदेवता का ध्यान करते हुए ‘ॐ शिवाय नमः’ मंत्र का 1, 3 या 5 माला जाप करें। शिवजी की कृपा से आपके मन से नागों और सांपों का भय निकल जाएगा।

विज्ञापन

नागदेवता को मीठी खीर अर्पित करें: नाग पंचमी के दिन नागदेवता को मीठी खीर का प्रसाद अर्पित करें। फिर शेषनाग और उनपर शयन करते भगवान विष्णु के रूप का ध्यान करें। इसके बाद ‘ॐ श्री शेषनागाय नमः’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से नागदेवता अधिक प्रसन्न होते हैं और नाग भय भी दूर हो जाता है।

नीम के उपाय: मान्यता है कि नाग पंचमी के दिन नीम के पत्ते को घर में रखने से धीरे-धीरे मन से सांपों का भय दूर होता है और इसके अलावा आप नीम के पत्तों को खा भी सकते हैं। ऐसा करने से नागदेवता की कृपा बनी रहती है और रक्षा भी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ