Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी पर करें ये खास पाठ, घर में होगा सुख-शांति का वास, खुशियों से भरेगा जीवन

Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी का पर्व चैत्र माह की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि को मनाया जाता है. शीतला सप्तमी के दिन माता शीतला की पूजा-अर्चना करने के साथ ही आप मां शीतला चालीसा का पाठ करें. इससे आपको सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा.

Sheetala Saptami 2026

Photo Credit- News24GFX

Sheetala Saptami 2026: शीतला सप्तमी का व्रत चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रखा जाता है. शीतला माता को आरोग्य की देवी माना जाता है. शीतला माता की पूजा-अर्चना करने से संतान की लंबी उम्र और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है. शीतला सप्तमी का व्रत करने से जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है. इससे जीवन में आ रही बाधाओं का अंत होता है. शीतला सप्तमी का व्रत करने से बीमारियों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-शांति का वास होता है.

विज्ञापन

कब है शीतला सप्तमी? (Sheetala Saptami Kab Hai)

चैत्र माह की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि का आरंभ 9 मार्च की रात को 11 बजकर 27 मिनट से हो रहा है. इसके बाद यह तिथि 11 मार्च 2026, दिन बुधवार की मध्य रात्रि 1 बजकर 54 मिनट तक रहेगी. उदयतिथि को महत्व देते हुए शीतला सप्तमी का व्रत 10 मार्च को मान्य होगा. आप शीतला सप्तमी के दिन पूजा-अर्चना करने के साथ ही शीतला माता चालीसा का पाठ अवश्य करें.

विज्ञापन

शीतला माता चालीसा (Sheetala Mata Chalisa)

दोहा

विज्ञापन

जय-जय माता शीतला, तुमहिं धरै जो ध्यान।
होय विमल शीतल हृदय, विकसै बुद्धि बल ज्ञान।।

घट घट वासी शीतला शीतल प्रभा तुम्हार।
शीतल छैंय्या शीतल मैंय्या पल ना दार।।

विज्ञापन

चौपाई

जय-जय-जय श्री शीतला भवानी। जय जग जननि सकल गुणधानी।।
गृह-गृह शक्ति तुम्हारी राजित। पूरन शरन चंद्रसा साजती।।
विस्फोटक सी जलत शरीरा। शीतल करत हरत सब पीरा।।

विज्ञापन

मातु शीतला तव शुभनामा। सबके गाढ़े आवहिं कामा।।
शोकहरी शंकरी भवानी। बाल-प्राणरक्षी सुखदानी।।

शुचि मार्जनी कलश करराजै। मस्तक तेज सूर्य समसाजे।।
चौसठ योगिन संग में गावैं। वीणा ताल मृदंग बजावै।।

विज्ञापन

नृत्य नाथ भैरो दिखरावैं। सहज शेष शिव पार ना पावैं।।
धन्य-धन्य भात्री महारानी। सुरनर मुनि तब सुयश बखानी।।

ज्वाला रूप महा बलकारी। दैत्य एक विस्फोटक भारी।।
ज्वाला रूप महाबल कारी। दैत्य एक विश्फोटक भारी।।

विज्ञापन

हर हर प्रविशत कोई दान क्षत। रोग रूप धरी बालक भक्षक।।
हाहाकार मचो जग भारी। सत्यो ना जब कोई संकट कारी।।

तब मैंय्या धरि अद्भुत रूपा। कर गई रिपुसही आंधीनी सूपा।।
विस्फोटक हि पकड़ी करी लीन्हो। मुसल प्रमाण बहु बिधि कीन्हो।।

विज्ञापन

बहु प्रकार बल बीनती कीन्हा। मैय्या नहीं फल कछु मैं कीन्हा।।
अब नही मातु काहू गृह जै हो। जह अपवित्र वही घर रहि हो।।

पूजन पाठ मातु जब करी है। भय आनंद सकल दुःख हरी है।।
अब भगतन शीतल भय जै हे। विस्फोटक भय घोर न सै हे।।

विज्ञापन

श्री शीतल ही बचे कल्याना। बचन सत्य भाषे भगवाना।।
कलश शीतलाका करवावै। वृजसे विधीवत पाठ करावै।।

विस्फोटक भय गृह गृह भाई। भजे तेरी सह यही उपाई।।
तुमही शीतला जगकी माता। तुमही पिता जग के सुखदाता।।

विज्ञापन

तुमही जगका अतिसुख सेवी। नमो नमामी शीतले देवी।।
नमो सूर्य करवी दुख हरणी। नमो नमो जग तारिणी धरणी।।

नमो नमो ग्रहोंके बंदिनी। दुख दारिद्रा निस निखंदिनी।।
श्री शीतला शेखला बहला। गुणकी गुणकी मातृ मंगला।।

विज्ञापन

मात शीतला तुम धनुधारी। शोभित पंचनाम असवारी।।
राघव खर बैसाख सुनंदन। कर भग दुरवा कंत निकंदन।।

सुनी रत संग शीतला माई। चाही सकल सुख दूर धुराई।।
कलका गन गंगा किछु होई। जाकर मंत्र ना औषधी कोई।।

विज्ञापन

हेत मातजी का आराधन। और नही है कोई साधन।।
निश्चय मातु शरण जो आवै। निर्भय ईप्सित सो फल पावै।।

कोढी निर्मल काया धारे। अंधा कृत नित दृष्टी विहारे।।
बंधा नारी पुत्रको पावे। जन्म दरिद्र धनी हो जावे।।

विज्ञापन

सुंदरदास नाम गुण गावत। लक्ष्य मूलको छंद बनावत।।
या दे कोई करे यदी शंका। जग दे मैंय्या काही डंका।।

कहत राम सुंदर प्रभुदासा। तट प्रयागसे पूरब पासा।।
ग्राम तिवारी पूर मम बासा। प्रगरा ग्राम निकट दुर वासा।।

विज्ञापन

अब विलंब भय मोही पुकारत। मातृ कृपाकी बाट निहारत।।
बड़ा द्वार सब आस लगाई। अब सुधि लेत शीतला माई।।

दोहा

विज्ञापन

यह चालीसा शीतला पाठ करे जो कोय।
सपनें दुख व्यापे नही नित सब मंगल होय।।
बुझे सहस्र विक्रमी शुक्ल भाल भल किंतू।
जग जननी का ये चरित रचित भक्ति रस बिंतू।।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ