Papmochani Ekadashi 2026: 14 या 15 मार्च, कब है पापमोचनी एकादशी? जानिए सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Papmochani Ekadashi 2026: भगवान विष्णु की पूजा के लिए एकादशी तिथि बेहद खास होती है. मार्च में पापमोचनी एकादशी है. पापमोचनी एकादशी कब है चलिए इसकी सटीक तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं.

Papmochani Ekadashi 2026

Photo Credit- News24GFX

Papmochani Ekadashi 2026: चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचनी एकादशी के नाम से जानते हैं. इस व्रत को पापों से मुक्ति दिलाने वाली एकादशी मानते हैं. पापमोचनी एकादशी के व्रत को करने से अनजाने में किये गए पापों से मुक्ति मिलती है. मार्च महीने में पापमोचनी एकादशी का व्रत किस दिन पड़ रहा है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

कब है पापमोचनी एकादशी?

चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 14 मार्च 2026, दिन शनिवार को सुबह 8 बजकर 10 मिनट से लेकर 15 मार्च 2026, दिन रविवार को सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी. ऐसे में उदयातिथि को महत्व देते हुए एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, दिन रविवार को होगा. इस दिन व्रत रखा जाएगा. पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने का विधान है. आप व्रत और पूजन कर जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं.

विज्ञापन

पापमोचनी एकादशी शुभ मुहूर्त

15 मार्च को पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह में रहेगा. पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 8 बजकर 1 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 30 मिनट तक रहेगा. आप इस मुहूर्त में पूजा-अर्चना कर सकते हैं. इस व्रत का पारण अगले दिन अगले दिन 16 मार्च को द्वादशी तिथि पर सुबह 6 बजकर 30 मिनट से लेकर 8 बजकर 54 मिनट के बीच किया जा सकेगा.

विज्ञापन

पापमोचनी एकादशी पूजा विधि

आप पापमोचनी एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और साफ वस्त्र धारण करें. पूजा स्थल की सफाई करें और भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें. कलश में जल भरकर इसमें तुलसी दल, सुपारी और अक्षत डालें. भगवान के समक्ष घी का दीपक जलाएं. “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नम:” और “ओम विष्णवे नम:” मंत्र का जाप करें. विष्णु चालीसा का पाठ करें और आरती कर भोग लगाएं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ