Gold-Silver Buying Muhurat 2026: अप्रैल में कब खरीदें सोना-चांदी? यहां जानें शुभ दिन और सटीक समय

April 2026 Gold-Silver Buying Muhurat: क्या आप भी सोना या चांदी खरीदने की सोच रहे हैं, लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि किस दिन इन्हें खरीदें? अगर हां, तो ऐसे में आप द्रिक पंचांग के जरिए तय की गई अप्रैल माह की तिथियों को चुन सकते हैं. यहां पर आपको अप्रैल 2026 में सोना-चांदी खरीदने के शुभ दिन और समय के बारे में पता चलेगा.

Gold-Silver Buying Muhurat 2026

Credit- News24 Graphics

Best Days to Buy Gold-Silver in 2026 April: आज के समय में सोना और चांदी बेहद कीमती धातुएं हैं, जिन्हें खरीदने से पहले अधिकतर लोग कई पहलुओं पर ध्यान देते हैं. खासकर, लोग ये देखते हैं कि किस दिन सोने-चांदी का भाव कम है, ताकि उसी दिन वो उसे खरीद सकें. हालांकि, कई लोग कीमत के साथ-साथ शुभ दिन और शुभ समय को भी महत्व देते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शुभ तिथि और मुहूर्त में सोना-चांदी खरीदना फलदायी होता है. ऐसे में आज हम आपको द्रिक पंचांग के अनुसार बताएंगे कि साल 2026 के चौथे महीने ‘अप्रैल’ में किन-किन दिनों और किस समय सोना-चांदी खरीदना शुभ रहेगा.

विज्ञापन

सोने-चांदी की खरीदारी का शुभ दिन-समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, अप्रैल के महीने में 3 और 11 तारीख को सोना और चांदी खरीदना शुभ रहेगा. इन दिनों आप सुबह 8 बजे से 11 बजे के बीच कभी भी सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं. यदि किसी कारण से इन दिनों आप खरीदारी न कर पाएं तो 23 अप्रैल 2026 या 24 अप्रैल 2026 को भी सोना-चांदी खरीद सकते हैं.

विज्ञापन

दरअसल, इन दो दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा, जिसकी वजह से सोने-चांदी की खरीदारी करना शुभ रहेगा. बता दें कि 23 अप्रैल 2026 की रात 8 बजकर 57 मिनट से लेकर 24 अप्रैल 2026 की रात 8 बजकर 14 मिनट तक खरीदारी का शुभ मुहूर्त है.

विज्ञापन

तृतीया तिथि पर भी खरीद सकते हैं सोना-चांदी

बता दें कि 19 अप्रैल 2026 और 20 अप्रैल 2026 को भी सोने-चांदी की खरीदारी की जा सकती है. दरअसल, इन दोनों दिन वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी, जिसे खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है. 19 अप्रैल 2026 की सुबह 10:49 मिनट से लेकर अगले दिन 20 अप्रैल 2026 की सुबह 07:27 मिनट के बीच कभी भी आप सोने-चांदी की खरीदारी कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ