Astro Tips: लोगों के बैड लक या गुड लक परेशानी या खुशियों का कारण बनते हैं. अगर गुड लक होने से किस्मत का साथ मिलता है तो इंसान सुखी रहता है. ऐसे में उसके सभी काम पूरे होते हैं और किस्मत का पूरा साथ मिलता है. लेकिन बैड लक की वजह से इंसान परेशान रहता है और उसके सभी काम में बाधा आती है. जीवन में तनाव का सामना करना पड़ता है. रिश्तों में भी खटास आती है. आपको परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और बैड लक से परेशान हैं तो सुबह के कुछ उपायों को करके बैड लक को गुड लक में बदल सकते हैं. आइये इन उपायों के बारे में बताते हैं.
गुड लक के लिए सुबह करें ये उपाय
हथेली के दर्शन
सुबह उठने के साथ ही हथेली के दर्शन करने चाहिए. सुबह उठते ही दोनों हथेलियों को आपस में मिलाकर दर्शन करें. आपको हथेली के दर्शन के दौरान “कराग्रे वसति लक्ष्मीः, कर मध्ये सरस्वती” मंत्र का जाप करना चाहिए. इसे आपको अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए.
सूर्य को अर्घ्य
सुबह उठकर सूर्य को अर्घ्य देना शुभ होता है. आपको सुबह स्नान आदि करने के बाद सूर्य को जल का अर्घ्य देना चाहिए. अर्घ्य देने के लिए तांबे के बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए. सूर्य देव को अर्घ्य देने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है.
ये भी पढ़ें – Guru Vakri 2025: देवगुरु बृहस्पति की वक्री चाल इन 3 राशियों के लिए होगी भाग्यशाली, अचानक बढ़ेगा पैसा
तुलसी की पूजा
तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है. तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है. आपको तुलसी के पौधे को सुबह जल देना चाहिए और दीपक जलाना चाहिए. इससे मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है.
गायत्री मंत्र का जाप
गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ होता है. आपको सुबह उठने और स्नान आदि के बाद गायत्री मंत्र का जाप अवश्य करना चाहिए. इससे जीवन में सकारात्मकता आती है. गायत्री मंत्र – “ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्”
बुजुर्गों का आशीर्वाद
जीवन में आगे बढ़ने और तरक्की के लिए बुजुर्गों आशीर्वाद बहुत ही जरूरी होता है. आपको सुबह घर के बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना चाहिए. इसके साथ ही पूर्वजों को नमन करना चाहिए और ईष्ट देव की पूजा करनी चाहिए.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 hr agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
3 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
19 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
21 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
23 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines