Guru Vakri 2025: देवगुरु बृहस्पति की वक्री चाल इन 3 राशियों के लिए होगी भाग्यशाली, अचानक बढ़ेगा पैसा

Guru Vakri 2025: नवंबर महीने में देवगुरु बृहस्पति की चाल में परिवर्तन होने से कई राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ेगा. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में वक्री चाल चलेंगे. देवगुरु बृहस्पति के वक्री होने से इन राशियों को लाभ मिलेगा.

Guru Vakri 2025

Guru Vakri 2025: गुरु ग्रह पिछले महीने 18 अक्टूबर को कर्क राशि में गोचर कर गए थे. इस समय देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में विराजमान हैं. कर्क ग्रह कर्क राशि में चाल में परिवर्तन करने वाले हैं. गुरु की चाल में परिवर्तन से तीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. देवगुरु बृहस्पति कर्क राशि में 11 नवंबर को वक्री चाल चलेंगे. गुरु कर्क राशि में 11 नवंबर से लेकर 5 दिसंबर तक वक्री रहेंगे. नवंबर महीने में गुरु के उल्टी चाल चलने से किन राशि के जातकों को लाभ होगा चलिए आपको बताते हैं.

विज्ञापन

गुरु की वक्री चाल से इन राशियों को होगा लाभ

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि वालों के लिए गुरु की वक्री लाभकारी है. आपके करियर में तरक्की होगी. नौकरी और व्यापार करने वालों को धन लाभ मिलेगा. अविवाहित लोगों के रिश्ते आ सकते हैं. नौकरी की तलाश में लगे लोगों को लाभ मिलेगा. आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है. आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

आपके 11वें भाव में गुरु वक्री होंगे. कन्या राशि के जातकों के रुके हुए कार्य पूरे होंगे. आपको कार्य में सफलता मिलेगी. वाहन और घर खरीदने के लिए समय अच्छा है. करियर के मामले में आपका समय अच्छा रहेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. आप शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे और पुराने कर्ज से आपको छुटकारा मिल सकता है.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को गुरु के वक्री होने से लाभ होगा. गुरु ग्रह के वक्री होने से किस्मत का पूरा साथ मिलेगा. लंबे समय तक जीवन में चली रही परेशानियों से मुक्ति मिल सकती है. अध्यात्म की ओर आपका झुकाव बढ़ेगा. पूजा-पाठ और धार्मिक कार्य में शामिल होंगे. आपको धन लाभ होगा और यात्रा पर जा सकते हैं. वैवााहिक जीवन में मिठास आएगी. व्यापार करने वालों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ