Pradosh Vrat 2025: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि साल 2025 में 11 फरवरी को पड़ रही है। इस कारण 11 फरवरी को ही प्रदोष व्रत रखा जाएगा। इस बार यह तिथि मंगलवार को पड़ रही है। इस कारण इसे भौम प्रदोष व्रत के नाम से भी जाना जाता है। यह प्रदोष व्रत मार्च माह का पहला और हिंदू वर्ष का आखिरी प्रदोष होगा। इसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत हो जाएगी।
मान्यता है कि प्रदोष का व्रत करने से रोग, दोष, कष्ट आदि से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही हर प्रकार की मनोकामनाएं भी पूरी होती है। प्रदोष व्रत को बेहद अचूक उपाय के रूप में माना जाता है, जो जीवन के हर सुख को देता है। आइए जानते हैं कि साल 2025 के मार्च महीने के पहले प्रदोष पर कितने बजे पूजन करें?
यह रहेगा पूजन मुहूर्त
मार्च का पहला प्रदोष 11 और दूसरा प्रदोष 27 मार्च को होगा। इस महीने में पहले प्रदोष की तिथि सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर शुरू होगी, जो 12 मार्च को 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि को को देखते हुए इसी दिन प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भोलेनाथ की पूजा का मुहूर्त शाम 6 बजकर 27 मिनट से शाम 8 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
बनेंगे 3 शुभ योग
इस बार मार्च के पहले प्रदोष में 3 शुभ योग बन रहे हैं। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6 बजकर 35 से अगले दिन 12 मार्च की सुबह 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही रवियोग त्रयोदशी तिथि में 12 मार्च की सुबह 2 बजकर 15 मिनट से सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। इसी प्रकार सुकर्मा योग दोपहर 1 बजकर 18 मिनट पर बनेगा और 12 मार्च की दोपहर 1 मार्च तक रहेगा। इस दिन भगवान शिव का पूजन सुकर्मा और सर्वार्थ सिद्धि योग में होगा।
प्रदोष व्रत के दिन शिववास
मार्च के पहले प्रदोष के दिन शिववास कैलाश में हैं। यह सुबह 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा। इसके बाद शिववास नंदी पर है। शिववास में ही रुद्राभिषेक किया जाता है।
ऐसे करें पूजन
भौम प्रदोष के दिन सुबह नहाकर साफ कपड़े पहनें। इसके बाद भगवान शिव को जल, दूध, दही, शहद, घी, गंगाजल से अभिषेक करें। इसके साथ ही फूल फल और मिठाई भी अर्पित करें। अंत में शिव की आरती करें और अपनी मनोकामना की पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। इस दिन पूरे दिन व्रत रखें। शाम को शिव का दोबारा पूजन करके व्रत खोलें। व्रत खोलने के बाद गरीबों और जरूरतमंदों दान भी दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Sun Transit 2025: मिलेगा प्यार और बढ़ेगा रोमांस, सूर्य के गोचर से इन 4 राशियों की लव लाइफ होगी शानदार!
संबंधित खबरें
Video: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 hr agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
2 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
3 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
4 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
6 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
19 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
1 day agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
2 days agoKaalchakra: पितृ पक्ष में क्यों जरूरी है पंचबलि? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए श्राद्ध से जुड़ा नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines