Sun Transit 2025: मिलेगा प्यार और बढ़ेगा रोमांस, सूर्य के गोचर से इन 4 राशियों की लव लाइफ होगी शानदार!

Sun Transit 2025: 14 मार्च को सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इससे 4 राशि वालों की लव लाइफ काफी अच्छी हो जाएगी। इसके साथ ही पार्टनर्स के बीच रोमांस भी बढ़ेगा।

Sun transits in Pisces love life effects

सूर्य के गोचर से सुधरेगा रिलेशनशिप

Sun Transit 2025: सूर्यदेव 14 मार्च होली के दिन गुरु की राशि मीन में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों के अच्छे दिन आएंगे। वहीं, कुछ राशि वालों की लव लाइफ पर इसका काफी गहरा असर पड़ेगा। सूर्य को ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य जब भी गोचर करते हैं तो इसका प्रभाव काफी अधिक होता है। बृहस्पति ग्रह आध्यात्म, प्रेम और ज्ञान से जुड़े हैं और मीन जलीय तत्व की राशि है। इस कारण यह गोचर इमोशनल रूप से काफी महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन

सूर्य अभी कुंभ राशि में मौजूद हैं। 14 मार्च को वे मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मीन राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों की लव लाइफ काफी शानदार हो जाएगी। आइए जानते हैं कि किन राशि वालों की लव लाइफ सूर्य के गोचर से अच्छी होने वाली है।

विज्ञापन

वृषभ राशि (Taurus)

वृषभ राशि वालों के 11वें भाव पर इस गोचर का असर होगा। इस राशि वालों के लव रिलेशनशिप सुधर जाएंगे। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप अपने रिश्तों के बारे में खुलकर बात कर पाएंगे। इस दौरान आप अपनी फीलिंग्स को व्यक्त करेंगे और अगर सिंगल हैं तो नए रिश्ते में जाने की पूरी संभावना है।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि वालों के सूर्य भाग्य के भाव पर असर डालेंगे। यह संकेत इनकी लव लाइफ के लिए काफी अच्छा है। इस अवधि में कर्क राशि वालों को पार्टनर से काफी प्यार और सपोर्ट मिलेगा। आपके रिलेशनशिप में फीलिंग्स बेहतर होगी, जिससे गलतफहमियां दूर होंगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि वालों पांचवें भाव में इस गोचर का असर होगा। इस कारण वृश्चिक राशि वालों के उनके पार्टनर के साथ रोमांटिक रिलेशन बनेंगे। जो लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में हैं उनके बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी से अपने मन की बात कहना चाहते हैं तो कह दें, यह समय आपके लिए शुभ है।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर उनके अंदर अट्रैक्शन पावर को बूस्ट करेगा। अगर आप अपने रिलेशनशिप में किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना कर रहे थे तो उसका समाधान मिलेगा। इस समय आप खुद कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे और अपने रिश्ते को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। रिश्तों में जो भी मनमुटाव है वो दूर हो जाएगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ