---विज्ञापन---

Religion

Mahashivratri 2026: आज है महाशिवरात्रि, गलती से टूट जाए व्रत तो कैसे मांगे महादेव से क्षमा? यहां जानें

Mahashivratri 2026: आज 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भक्त महादेव की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. व्रत करने के लिए कई नियमों का पालन करना होता है. चलिए जानते हैं अगर गलती से व्रत टूट जाता है तो क्या करना चाहिए?

Author Edited By : Aman Maheshwari
Updated: Feb 15, 2026 15:47
Mahashivratri 2026
Photo Credit- News24GFX

Mahashivratri 2026: आज फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि पर महाशिवरात्रि का पावन पर्व है. महाशिवरात्रि के दिन सुबह से ही भक्त शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं. महाशिवरात्रि के दिन भक्त महादेव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही व्रत रखते हैं. महाशिवरात्रि पर व्रत के दिन कई चीजों का ध्यान रखना होता है. छोटी सी गलती से व्रत खंडित हो सकता है. अगर किसी कारण व्रत टूट जाता है तो व्यक्ति को क्या करना चाहिए. वह कैसे महादेव से माफी मांग सकता है चलिए जानते हैं?

महाशिवरात्रि व्रत 2026 (Mahashivratri Vrat 2026)

महाशिवरात्रि के व्रत में सात्विक भोजन करना चाहिए और भक्ति भाव से पूजा अर्चना करनी चाहिए. अगर गलती से व्रत टूट जाता है तो आप महादेव से माफी मांग इसे कैसे संपन्न कर सकते हैं इसके बारे में जानते हैं. भगवान शिव को बहुत ही भोला माना जाता है. आप दयालु महादेव से माफी मांगते हैं तो वह आपको अवश्य माफ करेंगे. चलिए जानते हैं कि, व्रत टूटने पर किन उपायों को करना चाहिए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026 Today: प्रेमानंद महाराज ने बताया, महाशिवरात्रि पर महादेव के किस नाम का करें जाप?

महाशिवरात्रि का व्रत टूट जाए तो क्या करें?

अगर आपका व्रच जाने-अनजाने में खंडित हो जाता है तो आपको घबराना नहीं है. आप सबसे पहले मन को शांत करें और महादेव से माफी मांगे. व्रत खंडित होने पर फिर से स्नान कर साफ वस्त्र पहनें और गंगाजल-दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें. महादेव की पूजा करें और सच्चे मन और श्रद्धा भाव से माफी मांगे. इसके साथ ही किसी जरूरतमंद को चावल, दूध या सफेद कपड़े का दान दें. महादेव के पंचाक्षरी मंत्र ॐ नमः शिवाय का 108 बार जाप करें. शाम के समय महादेव की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें. महादेव की आरती करें और भोग लगाएं.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 15, 2026 03:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.