Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च, कब मनाएं राम नवमी? यहां दूर करें डेट का कन्फ्यूजन, जानिए सटीक तारीख

Ram Navami 2026: चैत्र नवरात्रि के बाद आने वाली नवमी तिथि को राम नवमी के नाम से जानते हैं. इस दिन राम नवमी पर भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना का महत्व होता है. राम नवमी का पर्व भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के तौर पर मनाया जाता है.

Ram Navami 2026

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Ram Navami 2026: राम नवमी का पर्व चैत्र माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि को मनाया जाता है. यह दिन भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं. सभी राम भक्त राम नवमी धूमधाम और उत्साह के साथ मनाते हैं. राम नवमी के अवसर पर शोभायात्राएं निकाली जाती हैं. इस दिन लोग घरों में और मंदिरों में भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना करते हैं. राम नवमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है चलिए इसकी सटीक तारीख के बारे में जानते हैं.

कब मनाई जाएगी राम नवमी? (Ram Navami Kab Hai)

राम नवमी को लेकर 26 मार्च और 27 मार्च की तारीख के बीच कन्फ्यूजन बना हुआ है. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष नवमी तिथि का आरंभ 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा. जबकि, इसका समापन अगले दिन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 6 मिनट पर होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीराम का जन्म दोपहर के समय मध्याह्न काल में हुआ था तो इस समय को महत्व देते हुए राम नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी.

विज्ञापन

राम नवमी का महत्व (Ram Navami Significance)

राम नवमी का दिन मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं. इस दिन भगवान राम का जन्म हुआ था. राम नवमी पर विधि-विधान से प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना करें. प्रभु श्रीराम को प्रसन्न कर आप जीवन में चल रही परेशानियों को दूर कर सकते हैं. राम नवमी पर श्रीराम के साथ ही माता सीता, लक्ष्मण जी और बजरंगबली की पूजा करनी चाहिए. प्रभु श्रीराम की पूजा-अर्चना से सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

राम नवमी का शुभ मुहूर्त

26 मार्च को राम नवमी के दिन भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए आप खास शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करें. पूजा का शुभ मुहूर्त 26 मार्च को मध्याह्न यानी दोपहर के समय 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 1 बजकर 41 मिनट तक रहेगा. इसके साथ ही मध्याह्न का क्षण: दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर होगा. आप इस समय भगवान श्रीराम की पूजा कर सकते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ