Mahashivratri 2026: 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर महादेव की पूजा के साथ ही खास उपाय करना लाभकारी होता है. महाशिवरात्री पर राशि के अनुसार उपाय करने से आपको भगवान शिव का आशीर्वाद मिलेगा. मेष से लेकर मीन तक सभी राशि के लोगों अपनी राशि के अनुसार यहां बताए खास उपायों को कर सकते हैं. इन उपायों को करने से आपकी तकदीर बदल जाएगी. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
महाशिवरात्रि के दिन मेष राशि के लोग सुबह स्नान कर सूर्य को अर्घ्य दें और 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें. इसके बाद जल में दूध और शहद मिलाकर शिवलिंग पर अभिषेक करें. शक्कर या गुड़ की मिठी पूड़ी बनाकर शिव जी को भोग लगाएं. वृषभ राशि के लोग महाशिवरात्रि के दिन सुबह स्नान आदि कर ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करें. दही और गन्ने के रस से भगवान शिव का अभिषेक करें. नंदी को चारा खिलाएं. अन्य सभी 12 राशियों के अनुसार उपाय जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Mahashivratri 2026 Rashifal: महाशिवरात्रि पर मंगल का गोचर बदलेगा इन राशियों के हाल, भाग्य के सितारे होंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.









