Mahashivratri 2026: कल या परसों, कब है महाशिवरात्रि? जानें सटीक तारीख और शिवलिंग पर जलाभिषेक के नियम

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के पर्व की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है. पंचांग के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत किस दिन रखा जाएगा आप यहां जान सकते हैं. चलिए जानते हैं महाशिवरात्रि किस दिन मनाना मान्य होगा.

Mahashivratri 2026

Photo Credit- News24GFX

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाया जाता है, द्रिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी 2026 शाम को 05 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होकर 16 फरवरी 2026 को 05 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी. ऐसे में दोनों दिन इस तिथि के होने से महाशिवरात्रि का पर्व किस दिन मनाना सही होगा चलिए जानते हैं?

विज्ञापन

कब मनाई जाएगी महाशिवरात्रि?

भगवान शिव की पूजा शाम को प्रदोष काल और रात को निशिता काल में करने का महत्व होता है. इस स्थिति में 15 फरवरी को ही फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि यह मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. ऐसे में महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर उदयातिथि का नियम मान्य नहीं होगा. महाशिवरात्रि का पर्व 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना और व्रत करने का महत्व होता है.

विज्ञापन

शिवलिंग पर जलाभिषेक करने के नियम

महाशिवरात्रि के दिन शिव जी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना शुभ होता है. आपको शिवलिंग पर अभिषेक करने के दौरान गलतियों को करने से बचना चाहिए. आप जलाभिषेक के दौरान शिव पुराण में वर्णित जलाभिषेक के नियमों का पालन अवश्य करें. आप शिवलिंग पर अभिषेक करने के दौरान जल के साथ ही दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल से पंचामृत तैयार कर अभिषेक कर सकते हैं. इसके साथ ही बेलपत्र, धतूरा, आक के पुष्प, चंदन, अक्षत, भांग, फल अर्पित करें. बता दें कि, शिवपुराण के कोटिरुद्र संहिता और विद्येश्वर संहिता में शिवलिंग पर जल अर्पित करने का सही तरीका बताया गया है.

विज्ञापन

जलाभिषेक के समय इन बातों का रखें ध्यान

शिवलिंग पर जल अर्पित करने के दौरान उत्तर की ओर मुख करके खड़ा होना चाहिए. इस दिशा को अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जाता है. शिवलिंग पर पूर्व दिशा की ओर मुख करके जल चढ़ाने से बचना चाहिए. जल को हमेशा शांत और श्रद्धाभाव से धीरे-धीरे अर्पित करना चाहिए. आप जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर अर्पित करें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ