Falgun Amavasya 2026: 16 या 17 फरवरी, कब है फाल्गुन अमावस्या? यहां दूर करें डेट को लेकर कन्फ्यूजन और जानें जरूरी नियम

Falgun Amavasya 2026: स्नान-दान और पितरों के तर्पण के लिए अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है. अब फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि आ रही है. चलिए जानते हैं द्रिक पंचांग के अनुसार फाल्गुन अमावस्या कब है और यह किस तारीख को पड़ रही है?

Falgun Amavasya 2026

Photo Credit- News24GFX

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि पितरों के तर्पण और श्राद्ध के लिए समर्पित होती है. अमावस्या पर स्नान-दान और तर्पण करने से लाभ मिलता है. पितृ दोष से मुक्ति के लिए यह दिन बहुत ही खास होता है. अब फरवरी महीने में फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि मनाई जाएगी. द्रिंक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या कितनी तारीख को पड़ रही है आप यहां जान सकते हैं. बता दें कि, फाल्गुन माह की अमावस्या तिथि को दर्श अमावस्या के नाम से भी जानते हैं.

विज्ञापन

कब है फाल्गुन अमावस्या?

द्रिंक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या तिथि की शुरुआत 16 फरवरी 2026 की शाम को 5 बजकर 34 मिनट पर होगी. इस तिथि का समापन अगले दिन 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को शाम 5 बजकर 30 मिनट पर होगा. अमावस्या तिथि पर स्नान-दान के लिए सुबह का समय महत्वपूर्ण होता है ऐसे में अमावस्या तिथि 17 फरवरी 2026, दिन मंगलवार को मान्य होगी. फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी को मनानाा उचित होगा.

विज्ञापन

फाल्गुन अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का संयोग

फाल्गुन अमावस्या के दिन इस बार सूर्य ग्रहण का संयोग बन रहा है. सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को लगेगा. यह सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा. यानी सूर्य को चंद्रमा ढक लेगा और चारों तरफ सुनहरा अंगूठी की तरह दृश्य दिखेगा. यह ग्रहण भारत में नहीं लगेगा. फाल्गुन पूर्णिमा पर सूर्य ग्रहण दोपहर को 3 बजकर 26 मिनट से शाम को 7 बजकर 57 मिनट तक होगा.

विज्ञापन

अमावस्या पर इन बातों का रखें ध्यान

अमावस्या तिथि के दिन शुभ कार्य करने की मनाई होती है. इस दिन नया वाहन, घर और जमीन खरीदने से बचें. खान-पान को लेकर बहुत सतर्क रहना चाहिए. अमावस्या के दिन प्याज, लहसुन और मांस-मदिरा का सेवन न करें. बाल और नाखून काटने से बचना चाहिए. इसके साथ ही आप कलह, गुस्से और विवाद से बचें. इस दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए. यह दिन पितरों के निमित्त तर्पण, दान-पुण्य और ब्राह्मण को भोजन कराने के लिए शुभ होता है. आप सात्विक भोजन करें और शांत रहें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ