Mahashivratri 2024 Fasting Rules: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि का पर्व सबसे उत्तम होता है। मान्यता है कि जो भक्त महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखते हैं, विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं उनकी सारी मनोकामना पूर्ण होती है। साथ ही पूरे साल का पूजा का फल एक दिन में ही मिलता है। इसलिए भक्त महाशिवरात्रि के दिन व्रत रखने के लिए ज्यादा उत्सुक रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत करना चाहते हैं तो किस विधि से कर सकते हैं। अगर नहीं तो आज इस खबर में जानेंगे कि पहली बार महाशिवरात्रि पर व्रत रखने जा रहे हैं तो किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही किस प्रकार पूजा करनी चाहिए। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
इस विधि से करें व्रत की शुरुआत
ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि व्रत की शुरुआत फाल्गुन माह की त्रयोदशी तिथि से ही हो जाती है। त्रयोदशी तिथि के दिन शुद्ध और सात्विक भोजन करना चाहिए। बता दें कि कुछ लोग त्रयोदशी तिथि के दिन से ही महाशिवरात्रि व्रत की शुरुआत कर देते हैं। लेकिन आप पहली बार महाशिवरात्रि का व्रत कर रहे हैं तो आप चतुर्दशी से शुरू कर सकते हैं। चतुर्दशी के दिन महाशिवरात्रि व्रत शुरुआत करने के लिए पूजा से पहले व्रत का संकल्प लें। उसके बाद भगवान शिव जी पर धतूरा, भांग, बेर, गन्ना और चंदन अर्पित करें। वहीं सुहागन महिलाएं महाशिवरात्रि के दिन सुहाग की प्रतीक जैसे- चूड़ियां, बिंदी और सिंदूर अर्पित कर सकती हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन फल का सेवन कर सकते हें लेकिन नमक का सेवन भूलकर भी न करें।
महाशिवरात्रि की व्रत विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि की पूजा चार पहर में की जाती है। मान्यता है कि सभी पहर की पूजा में ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करते रहें। साथ ही संभव हो तो शिव मंदिर में जाकर इस मंत्र का जाप करें। ज्योतिषियों के अनुसार, महाशिवरात्रि के चार पहर में ओम नमः शिवाय मंत्र का जाप करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। साथ ही जो लोग महाशिवरात्रि के दिन रुद्राभिषेक का पाठ करते हैं उनसे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।
महाशिवरात्रि व्रत के लाभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि का व्रत बहुत ही प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि अविवाहित महिलाएं महाशिवरात्रि का व्रत रखती हैं तो उन्हें जल्द ही व्रत का फल मिलता है। साथ ही मन योग्य वर मिलता है। वहीं जो विवाहित महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं तो उन्हें चिर सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है।
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर करें रुद्राभिषेक का पाठ, भगवान शिव का मिलेगा आशीर्वाद
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन पूजन में भूलकर भी न शामिल करें ये चीज, वरना महादेव हो सकते हैं नाराज
यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर इन उपायों से करें मां पार्वती और शिवजी को खुश, कलह-क्लेश से मिलेगी मुक्ति
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
Shri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
2 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
5 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
6 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
7 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
9 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
22 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoOctober Vrat Tyohar 2026: पितृ पक्ष, नवरात्रि, दशहरा और करवा चौथ समेत अक्टूबर में पड़ेंगे कई व्रत-त्योहार, देखें लिस्ट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines