---विज्ञापन---

Religion angle-right

महाशिवरात्रि के दिन पूजन में भूलकर भी न शामिल करें ये चीज, वरना महादेव हो सकते हैं नाराज

Mahashivratri 2024 Puja Samagri: महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना पड़ता है। वरना पूजा का फल नहीं मिलता है। बता दें कि इस दिन भगवान शिव की पूजा में पूजन सामग्री का खास ध्यान रखा जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजन सामग्री में क्या-क्या शामिल करें।

---विज्ञापन---

Mahashivratri 2024 Puja Samagri: महाशिवरात्रि आने में बस अब कुछ दिन ही बाकी है। सभी भक्त महादेव को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय पूजन सामग्री का खास ख्याल रखना पड़ता है। तभी पूजा का फल मिलता है। ऐसे तो भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती है लेकिन वहीं जब विधि-विधान से पूजा करते हैं तो इन चीजों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 में महाशिवरात्रि 8 मार्च को है। इस दिन सभी भक्त भगवान शिव की पूजा में लीन रहते हैं। कुंवारी कन्याएं मनपसंद और अच्छे पति पाने की चाह में विधि-विधान से पूजा करती हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि महाशिवरात्रि के दिन पूजा में किन-किन सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही किन चीजों को शामिल कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

महाशिवरात्रि पूजन सामग्री में रखें इन चीजों का ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह की चीजें अर्पित की जाती है। बता दें कि भगवान शिव की पूजा में कनेर और कमल का फूल अर्पित कर सकते हैं। लेकिन केतकी और केवड़े का फूल भूलकर भी अर्पित करें। भगवान शिव की पूजा में कुमकुम और रोली भूलकर भी नहीं लगानी चाहिए। बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। उसके बाद ही भगवान शिव की पूजा करें।

महाशिवरात्रि पूजन सामग्री

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करते समय बेलपत्र, धतूरा, भांग, गाय का कच्चा दूध, चंदन, कपूर, केसर, मौली, घी, दही, अक्षत, शहद, शक्कर, पांच प्रकार के मौसमी फल, जनेऊ, इत्र, कनेर, फूलों की माला, शमी पत्र, आभूषण, परिमल द्रव्य, इलायची, धूप, शुद्ध जल, कलश, खस, शुद्ध जल और वस्त्र जरूर शामिल करें। मान्यता है कि इन सभी पूजन सामग्री से भगवान शिव की पूजा करने से वे प्रसन्न होते हैं। साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के 1 दिन बाद इन 3 राशियों को मिलेगा शिव जी का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और राहु का होगा मिलन, वृषभ समेत इन 3 राशियों की बढ़ेगी टेंशन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 04, 2024 12:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola