दीपक दुबे
प्रयागराज: Maha Kumbh 2025: महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 पौष पूर्णिमा स्नान से होगी। इसका समापन महाशिवरात्रि के दिन 26 फरवरी 2024 को अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व के दिन होगा। इस दौरान तय दावों के मुताबिक 40 करोड़ से 45 करोड़ के करीब श्रद्धालु महाकुंभ में स्नान करने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में भारी सुरक्षा बल की तैनाती पूरे क्षेत्र में की जाएगी। इस महाकुंभ मेंपहली बार AI आधारित सीसीटीवी कैमरे ड्रोन और एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।न्यूज24 से खास बातचीत में महाकुंभ मेले के SSP राजेश द्विवेदी ने बताया कि अभेद किले में सुरक्षा कैसे तैयार की जा रही है।
AI कंट्रोल करेगा करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा
महाकुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सात परतों में सुरक्षा प्रणाली लागू की जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय, अंतर्राज्यीय व जिले में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं की जांच की जाएगी। मेला परिसर के अंदर चार परतों में सुरक्षा व्यवस्था लागू की जा रही है।आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सीसीटीवी कैमरों, ड्रोन व एंटी ड्रोन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाएगा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कुल 37,611 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इनमें महाकुंभ मेला क्षेत्र में 22,953 पुलिसकर्मियों की तैनात होगी। इसके अलावा प्रयागराज कमिश्नरेट में 6,887 पुलिसकर्मी तथा जीआरपी में 7,771 पुलिसकर्मी तैनाती रहेंगे। वहीं, 2700 सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं, जिनमें एआई क्षमता वाले कैमरे भी शामिल हैं।
आपको बता दें कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज जंक्शन (रेलवे स्टेशन) से अलग-अलग देश के राज्यों से बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से कुंभ में स्नान के लिए आएंगे। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्नाइपर की तैनाती की जाएगी जिनका निशाना अचूक होता है। यह सभी अर्धसैनिक बलों के स्नाइपर तैनात होंगे।
ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: कभी महाकुंभ की तैयारी में खर्च होते थे 2 पैसे, अब हो रहा है करोड़ों का खर्चा, जानें कुंभ का इतिहास
गौरतलब है कि सुरक्षा एजेंसियों को कई अलर्ट्स मिल चुके है जहां आतंकी, असामाजिक तत्व महाकुंभ को निशाना बना सकते है। ऐसे में प्रयागराज स्टेशन की छत पर खास पोस्ट बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर 24 घंटे निगरानी करेंगे। सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी स्पीड मोटर बोट और 5500 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। यात्रियों के सामान की गहन जांच की जाएगी।
जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर हफ्ते ही प्रयागराज का दौरा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आला अधिकारियों के साथ बैठक भी कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
कैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
10 hrs agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
11 hrs agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
13 hrs agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
17 hrs agoकैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
1 day agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
1 day agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
1 day agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
2 days agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines