---विज्ञापन---

Magh Mela 2026: माघ मेले में करें ये 5 दान, सभी संकटों का हो जाएगा अंत, परिवार में आएंगी खुशियां

Magh Mela 2026: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 3 जनवरी को पौष पूर्णिमा से माघ मेला शुरू हो चुका है. यह 15 फरवरी महाशिवरात्रि तक चलेगा. आप माघ मेले में गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं तो इन 5 चीजों का दान अवश्य करें.

Magh Mela 2026: 3 जनवरी 2026 से माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है. भारी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज माघ मेले में शामिल होने के लिए जा रहे हैं. माघ मेले का समापन 15 फरवरी 2026 को होगा. इस दौरान जो लोग माघ मेले में गंगा स्नान के लिए जा रहे हैं उन्हें 5 तरह के दान अवश्य करने चाहिए. माघ मेले में गंगा स्नान के बाद इन 5 पवित्र दान को करें. इन दान को करने से आपको ईश्वर का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन से दुखों का अंत होगा. आप माघ मेले में इन दान को करते हैं तो इससे घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा.

अन्न दान

माघ मेले के दौरान अन्न का दान करना चाहिए. जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाएं. आप माघ मेले में भंडारे का आयोजन करा सकते हैं. इससे आपको अन्न दान का लाभ मिलेगा. भंडारा कराने में सक्षम नहीं हैं तो किसी के भंडारे में सहयोग कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

बिस्तर का दान

माघ महीने में बिस्तर का दान करना शुभ माना जाता है. आप माघ मेले के दौरान वहां मौजूद जरूरतमंद लोगों को चारपाई, कंबल, गद्दे और रजाई का दान करें. बिस्तर का दान करने से व्यक्ति को जीवन में मानसिक शांति मिलती है.

ये भी पढ़ें – Sakat Chauth Vrat Katha 2026: आज सकट चौथ पर करें इस कथा का पाठ, इसके बिना अधूरा है व्रत

---विज्ञापन---

वस्त्र दान

माघ मेले में जरूरतमंद लोगों को कपड़ों का दान करें. आप वस्त्र दान में अवश्य दें. इससे जरूरतमंद लोगों को लाभ मिलेगा. कपड़ों का दान करने से पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

तिल का दान

आप माघ मेले के दौरान तिल का दान अवश्य करें. तिल का दान करने से सूर्यदेव का आशीर्वाद मिलता है. आप लोगों को तिल के लड्डू दान कर सकेत हैं. अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर स्थिति में है तो तिल का दान अवश्य करें. इससे आपको करियर और कारोबार में तरक्की मिलेगा.

---विज्ञापन---

गुप्त दान

गुप्त दान का बहुत अधिक महत्व होता है. आपको किसी जरूरतमंद को गुप्त तरीके से दान करना चाहिए. गुप्त दान का अर्थ है कि, दान प्राप्त करने वाले को तुम्हारा नाम नहीं पता होना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Jan 06, 2026 12:06 PM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola