Vastu Tips: गलत दिशा में रखी दवाइयां हो जाती हैं 'बेअसर', जानें इन्हें रखने की 'सही दिशा'

Vastu Tips: कभी-कभी लंबे समय तक मेडिसिन लेने के बाद भी उनका असर नहीं होता है, तो कभी बहुत जल्दी स्वास्थ्य लाभ हो जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा दवाइयों को गलत और सही दिशा में रखने के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार दवाइयों को रखने की सही और गलत दिशाएं कौन-सी हैं?

Vastu-Tips

घर में दवाइयां कहां रखें?

विज्ञापन

Vastu Tips: किसी पेशेंट की रिकवरी यानि स्वास्थ्य लाभ में मेडिसिन बहुत अहम भूमिका निभाती है। लेकिन यदि कोई दवा आप पर असर नहीं कर रही है, तो इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक गलत दिशा में दवाइयां रखने से दवाइयां बेअसर हो सकती हैं। इससे बीमारियों से शीघ्र छुटकारा नहीं मिल पाता है। साथ ही, दवाइयों पर बहुत अधिक खर्च होने से आर्थिक परेशानियां बढ़ जाती हैं। शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए वास्तु के अनुसार सही दिशा में दवाइयां रखने से सही परिणाम मिलते हैं। आइए जानते हैं, दवाइयां रखने की सही दिशा क्या है और वे कौन-सी दिशाएं हैं, जहां दवाइयां नहीं रखनी चाहिए।

दवाइयां रखने की सही दिशा

सूर्य आरोग्य यानि स्वास्थ्य लाभ के देवता हैं। इनकी दिशा पूर्व है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक शीघ्र लाभ के लिए दवाइयों को पूर्व दिशा में रखना चाहिए। घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानि ईशान कोण में भी दवाइयां रखना अच्छा होता है। दवाइयों के स्टोरेज के लिए उत्तर दिशा उपयुक्त माना गया है। लेकिन कभी भी दवाइयां पूजा घर या देवी-देवताओं के पास नहीं होनी चाहिए, वरना यह हमेशा जिंदगी का हिस्सा बन जाएगी।

विज्ञापन

इन दिशाओं में न रखें मेडिसिन

दक्षिण-पूर्व दिशा: इस दिशा में भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए, वरना दवाइयां बेअसर हो सकती हैं। रोगी का दवा लेना कभी कभी खत्म नहीं होगा।

उत्तर और पश्चिम दिशा: वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में दवाइयां रखने से व्यक्ति की हालत और गंभीर हो सकती है। इसलिए इस दिशा में दवा रखने की मनाही है।

विज्ञापन

सिरहाने के पास: दवाइयों को कभी भी बिस्तर पर या सिरहाने नहीं रखना चाहिए।

किचन: फर्स्ट एड बॉक्स या मेडिसिन बॉक्स को कभी भी किचन में नहीं रखना चाहिए। यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है।

विज्ञापन

एक ही स्थान पर न रखें दवाइयां

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में हमेशा एक ही स्थान पर दवाइयां नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से वहां बहुत ज्यादा नेगेटिव एनर्जी बढ़ जाती है, जो पूरे घर में भी फैल सकती है। यह घर के सदस्यों के स्वास्थ्य और आर्थिक परेशानियों को बढ़ा सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ