हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर बांके बिहारी के लिए व्रत, हरियाणा की इंदुलेखा ने कान्हा को मान लिया अपना पति

Karwa Chauth 2025: हरियाणा की इंदुलेखा ने बांके बिहारी जी को अपना पति मान लिया है. उन्होंने करवा चौथ पर भगवान के लिए व्रत रखा है. वह निर्जला व्रत कर रही हैं.

विज्ञापन
Credit- Social Media

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ व्रत को लेकर हरियाणा की इंदुलेखा चर्चा में आई हैं. उन्होंने करवा चौथ पर भगवान कृष्ण को पति मानकर व्रत रखा है. करवा चौथ पर भक्ति-समर्पण का अनूठा मिलन देखने को मिला है. वह जब बांके बिहारी धाम गई थीं तभी से बांके बिहारी को पति मानती हैं. इंदुलेखा ने कान्हा को अपना पति मानकर जीवन जीने का संकल्प लिया है. वह इस साल पहली बार कान्हा जी के लिए करवा चौथ का व्रत रख रही हैं.

ऐसे ही मनाती हैं सभी व्रत-उपवास और त्यौहार

इंदुलेखा सभी व्रत-उपवास, पूजा-पाठ और त्यौहार बांके बिहारी को अपना पति मानकर करती हैं. उन्होंने करवा चौथ के लिए 16 श्रृंगार किया है और निर्जला व्रत रखा है. वह सुहागिन महिलाओं की तरह ही व्रत खोलेंगी. वह वृंदावन में रहकर सभी व्रत और त्यौहार मनाती हैं. मूलरूप से इंदुलेखा हरियाणा के रोहतक की रहने वाली हैं. वह पूरे दिन भगवान की पूजा-अर्चना और आराधना में लगी रहती हैं.

विज्ञापन

धूमधाम से मनाया था जन्माष्टमी का पर्व

इंदुलेखा ने जन्माष्टमी का पर्व भी इस साल बड़े ही धूमधाम से मनाया है. कृष्ण जन्मोत्सव उन्होंने कान्हा जी को अपना पति मानकर मनाया था. वह मानती है कि, उनका कान्हा जी के साथ प्रतीकात्मक विवाह हुआ है. वह मानती है कान्हा से शादी के बाद उनकी पूरी जिंदगी बदल चुकी है. इंदुलेखा की यह अनूठी आस्था श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा बनी हुई है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola