Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Kaalchakra: शिव जी की कृपा से घर का बड़े से बड़ा वास्तु दोष होगा दूर, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

Kaalchakra Today: क्या आपके घर में भी वास्तु दोष है? अगर हां, तो शिव जी की कृपा से आप वास्तु दोष से बच सकते हैं. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं वास्तु दोष से बचने के शिव पूजन से जुड़े अचूक व प्रभावशाली उपायों के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 9, 2026 10:51
Kaalchakra Today 9 February 2026
Credit- News24 Graphics

Kaalchakra Today 9 February 2026: सनातन धर्म के लोगों के लिए वास्तु शास्त्र का खास महत्व है, जिसमें वास्तु दोष के बारे में विस्तार से बताया गया है. घर के निर्माण के दौरान वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों व नियमों का पालन न करने पर जो दोष लगता है, उसे वास्तु दोष कहा जाता है. वास्तु दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिसके कारण व्यक्ति की सेहत, खुशियों, आर्थिक स्थिति और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर प्रभाव पड़ता है. हालांकि, कुछ उपायों को करके वास्तु दोष के अशुभ प्रभावों से बचा भी जा सकता है.

आज 9 फरवरी 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको वास्तु दोष से बचने के लिए शिव जी की पूजा से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.

---विज्ञापन---

वास्तु दोष को दूर करने के उपाय

  • यदि आपके घर में वास्तु दोष है तो नियमित रूप से शिवलिंग का अभिषेक करें. अभिषेक करने के बाद जलहारी के जल को घर लाकर उसे पूरे घर में छिड़कें. इस दौरान ‘ऊँ नम: शिवाय’ मंत्र का जाप करते रहें.
  • यदि किसी काम में बार-बार रुकावट आ रही है या घर में क्लेश हो रहे हैं व आप रोगों से परेशान हैं तो अपने घर की उत्तर-पूर्व दिशा या ब्रह्म स्थान में रुद्राभिषेक कराएं.
  • परिवार वालों पर शिव जी की कृपा बनी रहे और आपके घर में मां लक्ष्मी का वास हो, इसके लिए अपने घर की पूर्व या उत्तर-पश्चिम दिशा में बेल का पेड़ लगाएं. पेड़ के नीचे सुबह-शाम घी का दीपक जरूर जलाएं.
  • घर में वास्तु दोष के कारण भय व कष्ट रहता है तो घर की उत्तर-पूर्व दिशा में बैठकर श्री रुद्राष्टकम का पाठ करें.
  • जिन लोगों को अपने घर में जाने से डर लगता है, वो 40 दिन तक घर में शिव चालीसा का पाठ करें. साथ ही पूर्व दिशा में अर्धनारीश्वर रूप (भगवान शिव और देवी पार्वती का संयुक्त रूप) की पूजा करें.
  • भय से मुक्ति पाने के लिए सोमवार को घर के किसी भी खुले स्थान पर धतूरे का पौधा लगाएं.

अगर आप वास्तु दोष को दूर करने के अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए वीडियो को पूरा जरूर देखें.

ये भी पढ़ें- Mahashivratri 2026 Numerology Prediction: महाशिवरात्रि पर इन जन्मतिथि वालों को भगवान शिव-सूर्य की प्राप्त होगी विशेष कृपा, बनेंगे बिगड़े काम

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 09, 2026 10:48 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.