हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Kaalchakra: क्यों नहीं होती है पैसों की बचत? बढ़ने लगा है खर्च, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए संकेत

Kaalchakra Today: आज 17 जून 2026 दिन बुधवार के कालचक्र में खर्च बढ़ने और बचत न हो पाने के कारण के बारे में जानेंगे. क्यों व्यक्ति तंगी के कारण परेशान रहता है. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 17 June 2026: आज 17 जून 2026, दिन बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. तृतीया तिथि रात को 9 बजकर 38 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा. पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर को 1 बजकर 37 मिनट तक रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा. रात को 8 बजकर 51 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा. इसके बाद व्याघात योग आरंभ होगा. आज महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही है. आज दोपहर को 12 बजे से लेकर 1 बजकर 30 मिनट तक राहुकाल रहेगा. सुबह 10 बजकर 27 मिनट से दोपहर को 12 बजकर 22 मिनट तक गुलिक काल रहेगा. आज के कालचक्र में बचत क्यों नहीं हो रही है इसके बारे में जान सकते हैं.

संकेत जो बताते हैं की भविष्य में होगी धनहानि

अगर किसी के मुंह में अधिक थूक बनता है, तो यह भविष्य में होने वाले नुकसान का संकेत होता है. इन लोगों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. इन्हें पहले ही सतर्क हो जाना चाहिए. अगर घर का पालतू जानवर बीमार हो रहा है, तो यह भविष्य में पैसों की तंगी का संकेत होता है. आप किसी जरूरतमंद को दान कर रहे हैं और वह आपका दिया दान लेने से मना कर रहा है, तो यह अशुभ संकेत देता है.

ये भी पढ़ें – Chaturmas 2026: कब शुरू होगा चातुर्मास? चार महीने के लिए बंद होंगे शुभ कार्य, जानिए तारीख

विज्ञापन

छत से पानी टपकना शुरू हो जाता है, तो यह भी धनहानि का संकेत होता है. यह एक अशुभ संकेत माना जाता है. अगर घर में पानी की समस्या हो रही है या बिजली का सामान बार-बार खराब हो रहा है. ऐसे में यह भी धनहानि होने का संकेत है. इन सभी का कारण शनि और राहु का अशुभ स्थिति में होना हो सकता है. इसके कारण भविष्य में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

इन उपायों से होगा लाभ

इन सभी के साथ ही कुंडली में बुध के अशुभ होने के कारण फिजूलखर्च बढ़ता है. अगर बुध सूर्य के साथ अस्त होता है या नीच राशि में होता है, तो अशुभ प्रभाव देता है. इन लोगों को ओम बुध बुद्धाय नमः मंत्र का 10 माला जाप 41 दिनों तक रोज करना चाहिए. इसके बारे में अधिक जानने के लिए कालचक्र का वीडियो देखें.

विज्ञापन

इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Ratna Shastra: मेहनत के बाद भी नहीं मिल रही सफलता, तो जरूर धारण करें ये 3 रत्न, बदल सकती है तकदीर

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola