---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chaturmas 2026: कब शुरू होगा चातुर्मास? चार महीने के लिए बंद होंगे शुभ कार्य, जानिए तारीख

Chaturmas 2026 Start and End Date: चातुर्मास के समय चार महीने तक सभी मांगलिक और शुभ कार्य पर रोक लग जाती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान देवताओं का शयनकाल रहता है. आइये जानते हैं चातुर्मास कब से कब तक रहेगा?

---विज्ञापन---

Chaturmas 2026 Start and End Date: हिंदू धर्म में हर साल चार महीने के लिए चातुर्मास आता है. इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है. चातुर्मास के दौरान सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु शयनकाल में चले जाते हैं. देवशयनी एकादशी के दिन से चातुर्मास का आरंभ होता है. आइये जानते हैं कि, साल 2026 में चातुर्मास कब से कब तक रहने वाला है.

कब से शुरू होगा चातुर्मास? (Chaturmas 2026 Start Date)

चातुर्मास आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी तक रहता है. इस दौरान चार महीने के समय को ही चातुर्मास कहते हैं. चातुर्मास का आरंभ देवशयनी एकादशी के दिन होता है. देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026 दिन शनिवार को मनाई जाएगी. इस दिन आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि रहेगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Skanda Sashti Vrat 2026: कब है स्कंद षष्ठी व्रत? संतान प्राप्ति और शत्रुओं पर विजय के लिए इस विधि से करें पूजा

कब होगा चातुर्मास का समापन? (Chaturmas 2026 End Date)

चातुर्मास का समापन चार महीने बाद देवउठनी एकादशी के दिन होता है. यह देवउठनी एकादशी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है. देवउठनी एकादशी 20 नवंबर 2026 दिन शुक्रवार को मनाई जाएगी. देवउठनी एकादशी के बाद से शुभ और मांगलिक कार्य फिर से आरंभ हो जाएंगे. 25 जुलाई से लेकर 20 नवंबर 2026 तक चातुर्मास रहेगा.

---विज्ञापन---

क्यों लगता है चातुर्मास? (Chaturmas 2026)

धार्मिक मान्यता के मुताबिक, आषाढ़ शुक्ल पक्ष एकादशी को देवशयनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान योग निद्रा में चले जाते हैं. वह चार महीने के लिए विश्राम करते हैं. इसके बाद देवउठनी एकादशी पर निद्रा से जागते हैं. विष्णु भगवान के निद्रा में होने के दौरान चातुर्मास रहता है. यह समय पूजा-पाठ, जप, तप और ध्यान के लिए अच्छा माना जाता है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: इन 4 कामों में शर्म करने से हो सकता है नुकसान, जीवन में भूलकर भी न करें ऐसी गलती

---विज्ञापन---

इन कामों पर लगेगी रोक

चातुर्मास के दौरान शुभ और मांगलिक कार्य जैसे विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश पर रोक रहती है. इस दौरान मांगलिक कार्य करना वर्जित होता है. चातुर्मास के दौरान यात्रा करने से भी बचना चाहिए. इस दौरान भगवान की पूजा करने और ध्यान करने से शुभ फल मिलते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 17, 2026 09:02 AM

End of Article

About the Author

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. धर्म-ज्योतिष में अमन अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लिखते हैं. अमन ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया है. अमन पिछले 5 सालों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं. अमन ने अपने करियर की शुरुआत जी मीडिया डीएनए हिंदी से की थी. डीएनए हिंदी में ट्रेनी जर्नलिस्ट के तौर पर जुड़ें. इसके बाद डीएनए हिंदी में सब-एडिटर के पद पर काम किया. यहां धर्म और ज्योतिष की बीट पर काम किया. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola