Kaalchakra Today 10 April 2026: सनातन धर्म में दान का खास महत्व है. दान को एक पुण्य कार्य माना जाता है, जिससे केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि उसके पूरे परिवार वालों को लाभ होता है. जहां कुछ लोग गरीब लोगों को दान देते हैं, वहीं कई लोग मंदिर में धन, कपड़े, पूजा सामग्री और भोजन आदि का दान करते हैं. हालांकि, कई बार दान व्यक्ति की परेशानियों का भी कारण बन सकता है. दरअसल, शास्त्रों में दान से जुड़े विभिन्न नियमों के बारे में बताया गया है, जिन्हें अनदेखा करने से पुण्य की जगह पाप लग सकता है.
आज 10 अप्रैल 2026 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको मंदिर में दान करने से जुड़े उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं.
मंदिर में किन-किन चीजों का दान करना चाहिए?
- मंदिर में अन्न का दान करना सोने का दान करने के बराबर पुण्यकारी होता है.
- मंदिर के निर्माण या पुननिर्माण करने के लिए मिट्टी का दान देना शुभ होता है.
- मंदिर में किसी कार्य में हाथ बंटा कर सेवा करने से पुण्य मिलता है.
- मंदिर में जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने का प्रबंध कराना शुभ होता है.
- घंटा दान करने से सुख मिलता है.
- दीपदान करने से गृह क्लेश से मुक्ति मिलती है.
- मंदिर में धन, विद्या, देवी-देवताओं की प्रतिमा के लिए कपड़े, गहने और अन्य पूजा सामग्री दान करना भी शुभ होता है.
ये भी पढ़ें- Lucky Rashiyan: इन 4 राशियों को मालामाल करेगी मंगल-गुरु की केंद्र दृष्टि, बढ़ेगी बचत और रहेंगे हैप्पी
दान से जुड़े उपाय
- यदि आपकी आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है, कारोबार में लगातार नुकसान हो रहा है या नौकरी ठीक नहीं चल रही है तो शुक्रवार को लक्ष्मी मंदिर में जाकर नारियल या कमलगट्टे की माला का दान करें.
- घर में आएदिन लड़ाई-झगड़े होते हैं या आपके साथ बार-बार दुर्घटनाएं हो रही हैं तो रात में अपने सिरहाने 5 मूली रखकर सोएं. अगले दिन सुबह उन्हें किसी मंदिर में दान कर दें. इससे आपको अपनी तमाम परेशानियों से मुक्ति मिलेगी. साथ ही वजन भी कंट्रोल हो सकता है.
यदि आप मंदिर में दान करने से जुड़े अन्य उपायों के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ये वीडियो देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
14 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
16 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
16 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
17 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
21 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines