हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: पैसों की कमी से अटक जाते हैं काम? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए असरदार उपाय

Kaalchakra Today: आज 18 जुलाई 2026 शनिवार के कालचक्र में आर्थिक तौर पर परेशान लोगों को किन उपायों को करना चाहिए. इसके बारे में जानेंगे. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 18 July 2026: आज 18 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है. पंचमी तिथि का समापन कल 19 जुलाई की सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर हो जाएगा. इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ होगी. आप आज के कालचक्र में धनलाभ के लिए उपायों के बारे में जान सकते हैं. घर में पैसों की तंगी के कारण परेशान रहते हैं. पैसों की कमी के कारण आपके काम अटक जाते हैं. ऐसे में आपको प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय द्वारा बताए गए उपायों को करना चाहिए.

आइये आज के शुभ मुहूर्त और योग आदि के बारे में जानते हैं. आज वरीयान् योग शाम को 8 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. इसके बाद परिघ योग आरंभ हो जाएगा. आज शाम को 4 बजकर 6 मिनट तक बव करण रहेगा. इसके बाद बालव करण आरंभ होगा, जो कल सुबह 3 बजकर 42 मिनट तक रहेगा. इसके बाद कौलव करण आरंभ होगा. शाम को 6 बजे तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र आरंभ होगा.

ये भी पढ़ें – Krishna Janmashtami 2026: 4 या 5 सितंबर 2026, कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी? यहां जानिए सटीक तारीख और पूजा मुहूर्त

विज्ञापन

आर्थिक सफलता के लिए अचूक उपाय

आर्थिक सफलता और जीवन में तरक्की करने के लिए रोजाना के जीवन में कई आदतों और उपायों को अपनाना चाहिए. आप भोजन तैयार करते समय हमेशा पहली रोटी गाय के लिए और आखिरी रोटी कुत्ते के लिए जरूर निकालें. आप दरिद्रता और गरीबी से दूर रहना चाहते हैं, तो रसोई घर को हमेशा साफ-सुधरा रखना चाहिए. आपको नमक को कभी भी खुले बर्तन में नहीं रखना चाहिए. खुले बर्तन में नमक रखना अच्छा नहीं माना जाता है. नमक के बर्तन पर हमेशा ढक्कन लगाकर रखें. रविवार के दिन को छोड़कर सभी दिन पीपल के पेड़ की जड़ में जल अवश्य चढ़ाएं. इस बात का ध्यान रखें कि, घर में दरवाजे और खिड़की में कर्कश की आवाज न आए.

घर-परिवार में सुख-समृद्धि के लिए

आपको घर-परिवार में सुख-समृद्धि और आर्थिक सफलता के लिए कई बातों का खास ध्यान रखना चाहिए. आपके घर बहन, बुआ और बेटी आएं, तो इन्हें कभी भी खाली हाथ न भेजें. इन्हें उपहार या कुछ दक्षिणा देकर विदा करें. दान करने से कभी धन घटता नहीं है. आपको इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि, पैसों की गिनती करते समय उंगलियों पर थूक नहीं लगाना चाहिए. आप अन्य उपायों के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से जान सकते हैं.

विज्ञापन

आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

ये भी पढ़ें – Numerology: मास्टरमाइंड होते हैं इस मूलांक वाले लोग, कंप्यूटर जैसा तेज दिमाग दिलाता है जीवन में सफलता

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola