Kaalchakra Today 31 July 2026: आज 31 जुलाई 2026, शुक्रवार के दिन सावन माह की द्वितीया तिथि है. सावन कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि का समापन रात को 10 बजकर 31 मिनट पर होगा. इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ होगी. धनिष्ठा नक्षत्र रात को 7 बजकर 26 मिनट तक है. इसके बाद शतभिषा नक्षत्र आरंभ होगा. सौभाग्य योग रात को 11 बजकर 54 मिनट तक रहेगा. इसके बाद शोभन योग आरंभ होगा.
आज के कुछ अशुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. आज राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर को 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. इसके बाद यमगण्ड का समय शाम को 3 बजकर 50 मिनट से लेकर शाम को 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. आज के कालचक्र में सावन महीने में शिव जी की उपासना और शिवलिंग पूजन के नियमों के बारे में जान सकते हैं. आइये पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Numerology: सावन का महीना इन 4 मूलांक के लोगों के लिए रहेगा शुभ, बनेंगे सफलता और तरक्की के योग
शिवलिंग पूजा के नियम
शिवलिंग पर चढ़ी हुई चीजों को कभी भी पीपल और तुलसी की जड़ में नहीं डालना चाहिए. शिवलिंग पर नारियल चढ़ाएं लेकिन नारियल का पानी चढ़ाने से बचें. शिवलिंग पर जलीय पदार्थ को अर्पित करने के दौरान इसकी धारा बनाकर चढ़ाएं. आपको शिवलिंग पर चढ़ाए गए फूलों, चंदन और इत्र आदि को सूघंना नहीं चाहिए. शिवलिंग पर दूध, जल और काले तिल चढ़ाने के बाद ही बेलपत्र चढ़ाना चाहिए.
शिवलिंग पर कुमकुम और हल्दी कभी नहीं चढ़ानी चाहिए. हल्दी को उर्वर धरती का प्रतीक माना जाता है. कुमकुम भी हल्दी से बनती है. कुमकुम और हल्दी को शिव पूजा में वर्जित माना जाता है. शिवलिंग का ठंडे जल, दूध, गन्ने के रस, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक कराना चाहिए. शिव जी की पूजा में इन सभी नियमों का ध्यान रखना चाहिए. शिव पूजन से जुड़े नियमों के बारे में विस्तार से जानने के लिए आज का कालचक्र देखें.
सावन महीने में शिव जी को प्रसन्न करने और उनकी पूजा से जुड़े नियमों के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
ये भी पढ़ें – Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त, कब है हरियाली तीज? सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूर करें ये व्रत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
39 mins agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
17 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
19 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
20 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines