Numerology: सावन का महीना इन 4 मूलांक के लोगों के लिए रहेगा शुभ, बनेंगे सफलता और तरक्की के योग

Sawan Lucky Mulank: सावन महीने में कई मूलांक के लोगों को लाभ मिल सकता है. सावन में बन रहे शुभ योग से कई मूलांक वालों को भगवान शिव की कृपा मिलेगी. किन मूलांक के लोगों के लिए सावन शुभ रहेगा और लाभ मिलेगा, आइये इनके बारे में जानते हैं.

NUMEROLOGY.jpg_0cb2f9
1 / 6
Sawan 2026 Lucky Mulank

Sawan 2026: सावन महीने की शुरुआत 30 जुलाई 2026 दिन बुधवार से हो रही है. इसका समापन 28 अगस्त को होगा. सावन महीने में सूर्य और शिव जी की कृपा से 4 मूलांक के लोगों की किस्मत चमक सकती है. इन मूलांक वालों को सफलता और तरक्की के अवसर मिलेंगे.

विज्ञापन

सावन में बनेगा शुभ योग

सावन में बनेगा शुभ योग2 / 6

साल 2026 का मूलांक 1 है. ऐसे में यह सूर्य ग्रह का वर्ष है. सूर्य ग्रह को आत्मविश्वास, सम्मान और सफलता का कारक ग्रह माना जाता है. सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय होता है. ऐसे में सावन महीने में सूर्य और शिव जी का प्रभाव देखने को मिलेगा. यह 4 मूलांक के लोगों के लिए लकी रहेगा.

विज्ञापन

मूलांक 1 वाले लोग

मूलांक 1 वाले लोग3 / 6

मूलांक 1 वालों के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं. किसी भी महीने की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है. इस वर्ष के स्वामी सूर्य हैं. इन लोगों के लिए सावन का महीना शुभ रहेगा. सावन महीने में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

मूलांक 3 वाले लोग

मूलांक 3 वाले लोग4 / 6

किसी भी महीने की 3, 12, 21 और 30 को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है. मूलांक 3 वालों के स्वामी ग्रह गुरु ग्रह होते हैं. इन लोगों को सूर्य और गुरु ग्रह के प्रभाव से लाभ होगा. छात्रों के लिए समय अच्छा रहने वाला है. करियर में सफलता मिलेगी. आपके अटके हुए काम पूरे होंगे.

विज्ञापन

मूलांक 5 वाले लोग

मूलांक 5 वाले लोग5 / 6

अंक ज्योतिष के अनुसार, महीने की 5, 14 या 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है. इनके स्वामी ग्रह बुध है. इन लोगों पर बुध ग्रह और सूर्यदेव का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा. व्यापार में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी.

मूलांक 9 वाले लोग

मूलांक 9 वाले लोग6 / 6

मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं. महीने की 9, 18 और 27 को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है. मंगल ग्रह सूर्यदेव के मित्र माने जाते हैं. इन लोगों को मंगल और सूर्य दोनों के प्रभाव से लाभ होगा. कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और मेहनत का फल मिलेगा. (All Photo Credit - Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन