Kaalchakra Today 1 August 2026: आज 1 अगस्त 2026 दिन शनिवार को सावन माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है. सावन तृतीया का समापन रात को 11 बजकर 7 मिनट पर होगा. इसके बाद चतुर्थी तिथि आरंभ होगी. इसके अलावा शतभिषा नक्षत्र रात को 8 बजकर 45 मिनट तक रहेग. शतभिषा नक्षत्र के बाद पूर्व भाद्रपद नक्षत्र आरंभ होगा. शोभन योग रात को 11 बजकर 23 मिनट तक रहेगा इसके बाद अतिगण्ड योग रहेगा.
आज के दिन कई अशुभ योग भी प्रभावी रहने वाली है. राहुकाल सुबह 9 बजकर 5 मिनट से लेकर रात को 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगा. भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 52 मिनट से लेकर रात को 11 बजकर 7 मिनट तक रहेगा. पूरे दिन पंचक प्रभावी रहने वाले हैं. आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से शिवलिंग पर अर्पित किए जाने वाले पत्तों के बारे में जानते हैं.
शिवलिंग पर अर्पित करें ये पत्ते
भगवान शिव जी की पूजा-अर्चना करने के साथ ही शिवलिंग पर जल और अन्य चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है. शिवलिंग पर जल, दूध, शहद, दही अर्पित करते हैं. इसके साथ ही भांग, धतूरे के पत्ते, शमी के पत्ते और बेलपत्र अर्पित करना शुभ होता है. इसके अलावा भी कई प्रकार के पत्ते शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं. शिवलिंग पर अर्पित करने वाले पत्तों के बारे में जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Hariyali Teej 2026: 14 या 15 अगस्त, कब है हरियाली तीज? सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जरूर करें ये व्रत
अशोक के पत्ते
शिवलिंग पर अशोक के पत्ते अर्पित कर सकते हैं. अशोक के पत्ते शिवलिंग पर अर्पित करने से संतान सुख की प्राप्ति होती है. इससे जीवन में से शोक खत्म होता है. यह दुखों का नाश करता है. संतान से कष्ट मिल रहा है, तो आप शिवलिंग पर अशोक के पत्ते अर्पित करें. इससे आपको शुभ परिणाम मिलेंगे. शिवलिंग पर अशोक के पत्ते अर्पित करने से सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति होती है. अशोक का पेड़ घर में लगाने से शोक, दुख और दरिद्रता से मुक्ति मिलती है.
आम के पत्ते
आम के पत्ते शिवलिंग पर अर्पित करने से धनलाभ होता है. शिव जी को आम के पत्ते अर्पित करना धन-संपत्ति में प्राप्ति होती है. घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का त्वरण लगाना शुभ होता है. घर के मुख्य द्वार पर अक्सर आम के पत्ते और अशोक के पत्तों का त्वरण लगाया जाता है. करियर में बाधा आ रही है, तो आपको आम के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाना चाहिए.
इसके बारे में अधिक जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 hr agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
16 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
19 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
19 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
21 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines