Kaalchakra Today: हिन्दू धर्म में चंदन सिर्फ खुशबू वाली लकड़ी नहीं है. सनातन परंपरा में इसका खास महत्व माना गया है. पूजा की शुरुआत भी अक्सर चंदन के तिलक से होती है. पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार, सही विधि से लगाया गया चंदन मानसिक शांति, पॉजिटिव एनर्जी, समृद्धि, समस्या समाधान और कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि इससे धन, मान-सम्मान और तरक्की के रास्ते भी मजबूत होते हैं. आइए जानते हैं, चंदन तिलक लगाने के लाभ क्या क्या हैं और इसे लगाने की सही जगह कहां है?
चंदन लगाने के फायदे
शास्त्रों में चंदन को ‘श्रीखंड’ कहा गया है. मान्यता है कि इससे मन शांत रहता है. फोकस बेहतर होता है. निगेटिविटी कम होती है. मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है. यही कारण है कि पूजा-पाठ और मंदिरों में चंदन का विशेष महत्व बताया गया है.
यह भी पढ़ें: Shivling Puja Rules: हर पूजा में शुभ है हल्दी पर शिवलिंग पर नहीं चढ़ती? 90% लोग नहीं जानते इसका रहस्य
किस उंगली और दिशा में लगाएं?
तिलक हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके लगाना शुभ माना गया है. अनामिका उंगली से तिलक लगाने से मान-सम्मान बढ़ने की मान्यता है. मध्यमा शुभ कार्यों के लिए अच्छी मानी जाती है. अंगूठे से तिलक लगाने को धन और वैभव से जोड़ा जाता है. वहीं तर्जनी उंगली से चंदन लगाने से बचने की सलाह दी जाती है.
दिन के अनुसार चंदन का महत्व
सोमवार को सफेद चंदन मन को शांति देता है. मंगलवार और बुधवार को लाल चंदन ऊर्जा और कॉन्फिडेंस बढ़ाने वाला माना जाता है. गुरुवार को सफेद चंदन में केसर मिलाकर तिलक लगाना शुभ माना गया है. शुक्रवार, शनिवार और रविवार को लाल चंदन तनाव कम करने और मान-सम्मान बढ़ाने से जोड़ा जाता है.
ग्रह दोष और वास्तु उपाय
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राहु की महादशा में नाभि और दोनों कलाई पर चंदन का इत्र लगाना शुभ माना जाता है. शनि की साढ़ेसाती में चंदन की जड़ डालकर स्नान करने की परंपरा है. मांगलिक दोष में मंगलवार को लाल चंदन का दान करने की सलाह दी जाती है. घर में वास्तु दोष हो तो चंदन के चूरे, अश्वगंधा, गोखरू और कपूर से हवन करना तथा लाल चंदन का छोटा टुकड़ा तिजोरी में रखना शुभ माना गया है.
यह भी पढ़ें: Plant Vastu Tips: धन और बरकत के लिए अमीर लोग पश्चिम दिशा में रखते हैं ये पौधा, जानिए वास्तु मान्यताएं
असली चंदन कैसे पहचानें?
एक पारंपरिक तरीका यह है कि चंदन की लकड़ी को हल्के से हाथ पर छूकर मुट्ठी बंद करें. फिर हाथ को सूंघें. अगर प्राकृतिक खुशबू बनी रहे, तो उसे शुद्ध चंदन माना जाता है.
आस्था और अनुशासन का प्रतीक
चंदन का तिलक आस्था और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि सही विधि और श्रद्धा के साथ लगाया गया चंदन मन को सुकून देता है. सकारात्मक सोच बढ़ाता है. साथ ही सुख, समृद्धि और शुभता का माध्यम भी बन सकता है.
देखें वीडियो
कालचक्र प्रोग्राम की पूरी वीडियो को आप यूट्यूब पर यहां देख सकते हैं:
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti: इन 3 मौकों पर बहादुरी दिखाना सबसे बड़ी मूर्खता है, यहां पीछे हटना ही है बुद्धिमानी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
13 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
14 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
17 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
18 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
19 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines