---विज्ञापन---

Religion angle-right

Hanuman Jayanti 2025: 12 या 13 अप्रैल, कब होगा हनुमान जयंती व्रत का पारण? जानें सही समय

मान्यता है कि प्राचीन काल में चैत्र पूर्णिमा पर हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर हनुमान जयंती का पर्व मनाया जाता है। हालांकि इस बार हनुमान जयंती की तिथि और व्रत के पारण के समय को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। चलिए जानते हैं व्रत की पूजा और पारण के शुभ मुहूर्त के बारे में।

---विज्ञापन---

हर साल देशभर में हर्षोल्लास के साथ हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। मान्यता है कि प्राचीन काल में चैत्र माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि पर हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी तिथि पर हनुमान जयंती यानी हनुमान जन्मोत्सव का पर्व मनाया जाता है। जहां कुछ लोग हनुमान जयंती के पावन दिन बजरंग बली की पूजा करते हैं, तो कुछ व्रत भी रखते हैं। हनुमान जी की पूजा करने से साधक को भय, लालसा, क्रोध और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिलता है। साथ ही व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

हालांकि इस बार हनुमान जयंती के शुभ दिन भद्रा लग रही है, जिस दौरान पूजा-पाठ करना शुभ नहीं माना जाता है। चलिए जानते हैं साल 2025 में हनुमान जयंती का पर्व किस दिन मनाया जाएगा। साथ ही आपको हनुमान जयंती के व्रत के पारण के सही समय के बारे में पता चलेगा।

---विज्ञापन---

2025 में हनुमान जयंती कब है?

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल चैत्र माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि का आरंभ 12 अप्रैल को प्रात: काल 03:21 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन 13 अप्रैल 2025 को सुबह 05:51 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर वर्ष 2025 में 12 अप्रैल को हनुमान जयंती और चैत्र पूर्णिमा का व्रत रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तिथि पर जन्मे लड़के होते हैं मां के Support System, हर परिस्थित में निभाते हैं साथ!

---विज्ञापन---

हनुमान जन्मोत्सव की पूजा के मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:29 से 05:14 तक
  • अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:56 से दोपहर 12:48 तक
  • विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:30 से 03:21 तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:44 से 07:06 तक
  • अमृत काल- सुबह 11:23 से दोपहर 01:11 तक
  • राहुकाल- सुबह में 09:20 से 10:53 तक
  • भद्रा का साया- सुबह में 05:59 से शाम 05:35 तक

हनुमान जयंती व्रत के पारण का सही समय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, किसी भी व्रत का पारण सूर्योदय के बाद करना शुभ माना जाता है। इस साल 13 अप्रैल 2025 को हनुमान जयंती के व्रत का पारण करना शुभ रहेगा। 13 अप्रैल 2025 को सूर्योदय प्रात: काल 05 बजकर 58 मिनट के आसपास होगा, जिसके बाद किसी भी समय व्रत का पारण करना शुभ रहेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: हनुमान मंदिर जाकर कैसे करें बजरंग बली को प्रसन्न? पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 10, 2025 01:16 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola