---विज्ञापन---

Religion angle-right

Govardhan Puja 2025: 21 या 22 अक्टूबर, गोवर्धन पूजा कब? जानें तिथि और अन्नकूट पूजन का शुभ मुहूर्त

Govardhan Puja 2025 Date & Shubh Muhurat: हर साल कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाता है, जो आमतौर पर दिवाली के बाद आता है. हालांकि, इस बार प्रतिपदा तिथि को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है. चलिए जानते हैं वर्ष 2025 में 21 अक्टूबर या 22 अक्टूबर, किस दिन भगवान कृष्ण को समर्पित गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा. साथ ही आपको पूजा के महत्व और शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

Govardhan Puja 2025 Date & Shubh Muhurat: हिंदुओं के लिए गोवर्धन पूजा का खास महत्व है, जिसे देश के प्रमुख पर्वों में से एक माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा का उत्सव मनाया जाता है. इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की प्रतिमा बनाई जाती है और उसकी पूजा की जाती है. साथ ही कृष्ण जी को छप्पन यानी 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया जाता है. देश के कई राज्यों को गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पूजा के नाम से भी जाना जाता है.

हालांकि, महाराष्ट्र में इस पर्व को बालि प्रतिपदा या बालि पड़वा के रूप में मनाया जाता है, जबकि गुजरातियों के लिए ये उनके नववर्ष का पहला दिन होता है. चलिए जानते हैं गोवर्धन पूजा का पर्व क्यों मनाया जाता है. साथ ही आपको गोवर्धन पूजा के पर्व की सही तिथि और शुभ मुहूर्त के बारे में पता चलेगा.

---विज्ञापन---

गोवर्धन पूजा का पर्व क्यों मनाया जाता है?

गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान कृष्ण को समर्पित है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में एक बार इंद्र देव ब्रजवासियों से नाराज हो गए थे, क्योंकि उन्होंने कृष्ण जी के कहने पर इंद्र देव की पूजा बंद करके गोवर्धन पर्वत की उपासना करना शुरू कर दिया था. दरअसल, श्रीकृष्ण का मानना था कि ब्रजवासियों को किसी ऐसे देवता की पूजा करनी चाहिए, जो उनका वास्तविक पालन-पोषण करते हैं. कृष्ण जी की इस बात से इंद्र देव को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने अपने अहंकार में ब्रज में भारी वर्षा करनी शुरू कर दी.

ब्रजवासियों को भारी वर्षा से बचाने के लिए कृष्ण जी ने अपने बाएं हाथ की सबसे छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत को उठाया, ताकि सभी ब्रजवासी उसके नीचे सुरक्षित रह सकें. इसी की याद में हर साल गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Chhath Puja 2025: 25 अक्टूबर को नहाय खाय से शुरू होगा छठ का महापर्व, जानें खरना से लेकर व्रत के पारण का शुभ मुहूर्त

गोवर्धन पूजा 2025 में कब?

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक माह की प्रतिपदा तिथि का आरंभ 21 अक्टूबर 2025 की शाम 05:54 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 22 अक्टूबर को रात 08:16 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर, इस बार 22 अक्टूबर 2025, वार बुधवार को गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया जाएगा.

---विज्ञापन---

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय- प्रातः काल 06:39 पर
  • प्रातः काल मुहूर्त- सुबह 06:39 से सुबह 08:57 तक
  • अभिजित मुहूर्त- नहीं है
  • सायाह्नकाल मुहूर्त- दोपहर 03:51 से शाम 06:08 तक

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 24 सितंबर का दिन 6 राशियों के लिए रहेगा खुशनुमा, दूर होंगे मन-मुटाव

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 24, 2025 09:59 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola